जानें वूडू धर्म को

जादूगरों का धर्म वूडू....

अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
FILE


वूडू...इसे आप कोई भी नाम दे सकते हैं क्योंकि यह ‍दुनिया भर की आदिम जातियों, आदिवासियों का प्रारंभिक धर्म रहा है। हर देश में इसका नाम और थोड़े बहुत फेरबदल के साथ तरीका अलग हो सकता है, लेकिन यह है झाड़-फूंक, जादू-टोने, काल्पनिक देवता और कबीले की प्राचीन परंपरा का धर्म।

इसे पूरे अफ्रीका का धर्म माना जा सकता है, लेकिन केरीबी द्वीप समूह में आज भी यह जादू की धार्मिक परंपरा जिंदा है। इसे यहां वूडू कहा जाता है। हाल-फिलहाल बनीन देश का उइदा गांव वूडू बहुल क्षेत्र है। यहां सबसे बड़ा वूडू मंदिर है, जहां ‍विचित्र देवताओं के साथ रखी है जादू-टोने की वस्तुएं। धन-धान्य, व्यापार और प्रेम में सफलता की कामना लिए अफ्रीका के कोने-कोने से यहां लोग आते हैं।

वूडू प्रकृति के पंचतत्वों पर विश्वास करते हैं। जैसा की भारत के आदिवासियों में समूह में गाने और नाचने की परंपरा है वैसा ही वूडू नर्तक परंपरागत ढोल-डमरूओं की ताल पर नाच कर देवताओं का आह्वान करते हैं। ये प्रार्थनागत नाच गाना कई घंटों तक चलता है।

ND
इस तरह की परंपरा को अंग्रेजी में टेबू कह सकते हैं। यह आज भी दुनिया भर में जिंदा है। नाम कुछ भी हो पर इसे आप आदिम धर्म कह सकते हैं। इसे लगभग 6000 वर्ष से भी ज्यादा पुराना धर्म माना जाता है।

ईसाई और इस्लाम धर्म के प्रचार-प्रसार के बाद इसके मानने वालों की संख्या घटती गई और आज यह पश्चिम अफ्रीका के कुछ इलाकों में ही सिमट कर रह गया है।

हालांकि वूडू को आप बंजारों, आदिवासियों, जंगल में रहने वालों का काल्पनिक या पिछड़ों का धर्म मानते हैं, लेकिन गहराई से अध्ययन करने पर पता चलता है कि वूडू की परंपरा आज के आधुनिक धर्म में भी न्यू लुक के साथ मौजूद है। भारत में तांत्रिकों और शाक्तों का धर्म कुछ-कुछ ऐसा ही माना जा सकता है। क्या चर्च में भूत भगाने के उपक्रम नहीं किए जाते?

बहुत-सी बातें काल्पनिक और अवैज्ञानिक हो सकती है, लेकिन वूडू के रहस्यमय ज्ञान की ताकत से आप बच नहीं सकते।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कई मंगलकारी योग में मनाई जाएगी कजरी तीज, जानें रीति रिवाज, व्रत की तिथि, पूजा और पारण समय

कब से प्रारंभ हो रहे हैं श्राद्ध पक्ष और कब है पितृपक्ष की सर्वपितृ अमावस्या?

भादो माह में क्या नहीं खाना चाहिए और क्या करना चाहिए?

अगस्त में सितारों का खेल: इस हफ्ते आपके जीवन में क्या-क्या होगा?

बुध का कर्क राशि में उदय, 5 राशियों को रहना होगा संभलकर

सभी देखें

धर्म संसार

13 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

13 अगस्त 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

पंजीरी भोग क्या है, क्यों है भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्‍ण को 8 वक्त क्यों लगाएं भोग, जानिए रहस्य

भारत के नए संसद भवन में खतरनाक वास्तु दोष, देश में फैलेगी अराजकता, सीमाओं पर भड़केगा युद्ध