जादू-टोना कई धर्मों में प्रचलित एक प्रक्रिया है, जिसमें भूत-प्रेत और बुरी आत्माओं से पीड़ित व्यक्तियों का इलाज किया जाता है। यह परंपरा अभी भी कई धर्मों में काफी प्रचलित है। लेकिन आधुनिक काल में इस परंपरा को कई लोगों ने नया रूप दिया उनमें से एक है साइंटोलॉजी।
साइंटोलॉजी को शैतानी धर्म माना जाता है, जो धर्मों की शालीनता और इंसानियत के परे है और जो सेक्स और शैतानी ताकत में विश्वास करते हैं। इनके कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट से अलग चर्च होते हैं जिन्हें साइंटोलॉजी चर्च कहते हैं। सवाल यह उठता है कि ऐसे चर्च की इजाजत किसने दी? हालांकि इस धर्म को मानने वालों में अमेरिका की कई जानी-मानी हस्तियां हैं।
लोकप्रिय हॉलीवुड गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज और उनके गायक पति साइंटोलॉजी के अनुयायी हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को उनके साइंटोलॉजी धर्म का अनुसरण करने के कारण उनकी पत्नी केटी होम्म उन्हें छोड़कर चली गई।
खबरों के मुताबिक केटी होम्स को साइंटोलॉजी के खतरे से उसी से जुड़े लोगों ने खबरदार किया था। जो पहले इस संप्रदाय से जुड़े हुए थे लेकिन बाद में सच्चाई जानने के बाद वो इससे अलग हो गए थे। उन्होंने ही केटी और उनकी बेटी को टॉम से अलग न्यूयॉर्क में एक अपार्टमेंट में शिफ्ट करने में मदद की।
अगले पन्ने पर क्या है साइंटोलॉजी का इतिहास...
अगले पन्ने पर, साइंटोलॉजी का प्रशिक्षण...
क्या है ई-मीटर, जानिए अगले पन्ने पर..