झूलेलाल का चालिया महोत्सव

चालिया महोत्सव विशेष पूजा-अर्चना

Webdunia
ND

भगवान झूलेलाल का चालिया महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। चालीस दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव के अंतर्गत झूलेलाल मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। सिंधी समाज के वे लोग जो चालीस दिनों तक व्रत रखकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं, वह सभी सुबह-शाम भगवान झूलेलाल की कथा का श्रवण कर रहे हैं।

मंदिरों में हर शुक्रवार को सुबह भगवान का अभिषेक किया जाता है, वहीं रात को आरती की जा रही है। रात को इस आरती में सिंधी समाज के महिला-पुरुष के साथ बुजुर्ग व बच्चे भी भारी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर में चल रही अखंड ज्योति की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।

सिंधी समाज की महिलाएं अपने-अपने घरों से प्रतिदिन चार या पांच मुखी आटे का दीपक अअखा लेकर भगवान की पूजा कर मनोकामनाएं मांग रही हैं, जिसमें यह महिलाएं चावल, इलाइची, मिस्त्री व लोंग लेकर आती हैं और पूजा करती हैं।

चालिया पर्व के दौरान मंदिरों में कथा, आरती, भजन-कीर्तनों के साथ धार्मिक आयोजन भी जारी है।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अमरनाथ गुफा में कैसे बनकर निश्‍चित समय में गायब हो जाता है शिवलिंग

वरुथिनी एकादशी 2025: जानें इस व्रत की 10 महत्वपूर्ण बातें...

पूर्णिमा वाला वट सावित्री व्रत कब रखा जाएगा, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

चार धाम यात्रा में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में सबसे पहले कहां जाएं, जानिए यात्रा का रूट

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 पर जाने के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

सभी देखें

धर्म संसार

सिंधु नदी के 10 रोचक तथ्य, पाकिस्तान के सिंध प्रांत को क्या कहते थे पहले?

वास्तु के अनुसार कैसे प्राप्त कर सकते हैं नौकरी

Aaj Ka Rashifal: 24 अप्रैल का राशिफल, व्यापार, नौकरी, रोमांस, करियर और सेहत की जानकारी

24 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

24 अप्रैल 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त