rashifal-2026

अवरोह बहता आता था पानी की तरह

भीमसेन जोशी के गाए राग को सुनने की स्मृति

Webdunia
NDND
संगीत संसार के लिए यह क्षण आनंद की रागिनी में डूब जाने का है। शास्त्रीय संगीत के विलक्षण कलाकार पंडित भीमसेन जोशी भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किए जाएँगे। कवि मंगलेश डबराल ने उन पर सुंदर भावपूर्ण रचना लिखी है। वेबदुनिया पाठकों के लिए प्रस्तुत है मंगलेश डबराल की संवेदनशील रचना :

राग दुर्गा

एक रास्ता उस सभ्यता तक जाता था

जगह-जगह चमकते थे उसके पत्थर

जंगल में घास काटती स्त्रियों के गीत पानी की तरह

बहकर आ रहे थे

किसी चट्टान के नीचे बैठी चिड़िया

अचानक अपनी आवाज से चौंका जाती थी

दूर कोई लड़का बाँसुरी पर बजाता था वैसे ही स्वर

एक पेड़ कोने में सिहरता खड़ा था

कमरे में थे मेरे पिता

अपनी युवावस्था में गाते सखि मोरी रूम-झूम

कहते इस गाने से जल्दी बढ़ती है घास

सरलता से व्यक्त होता रहा एक कठिन जीवन

वहाँ छोटे-छोटे आकार थे

बच्चों के बनाए हुए खेल-खिलौने घर-द्वार

आँखों जैसी खिड़कियाँ

मैंने उनके भीतर जाने की कोशिश की

देर तक उस संगीत में खोजता रहा कुछ

जैसे वह संगीत भी कुछ खोजता था अपने से बाहर

किसी को पुकारता किसी आलिंगन के लिए बढ़ता

बीच-बीच में घुमड़ता उठता था हारमोनियम

तबले के भीतर से आती थी पृथ्वी की आवाज

वह राग दुर्गा था यह मुझे बाद में पता चला

जब सब कुछ कठोर था और सरलता नहीं थी

जब आखिरी पेड़ भी ओझल होने को था

और जगह-जगह भटकता था सोचता हुआ वह क्या था

जिसकी याद नहीं आई

जिसके न होने की पीड़ा नहीं हुई

तभी सुनाई दिया मुझे राग दुर्गा

सभ्यता के अवशेष की तरह तैरता हुआ

मैं बढ़ा उसकी ओर

उसका आरोह घास की तरह उठता जाता था

अवरोह बहता आता था पानी की तरह।


( साभार : आवाज भी एक जगह है)

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Toilet Vastu Remedies: शौचालय में यदि है वास्तु दोष तो करें ये 9 उपाय

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

एक दिन में कितने बादाम खाना चाहिए?

Vastu for Toilet: वास्तु के अनुसार यदि नहीं है शौचालय तो राहु होगा सक्रिय

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे

सभी देखें

नवीनतम

World Wildlife Conservation Day 2025: क्यों मनाया जाता है विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस, जानें महत्व और काम की बातें

Tantya Bhil : टंट्या भील बलिदान दिवस पर जानें 5 दिलचस्प कहानी

World Disability Day 2025: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस, जाने इसका महत्व और यह दिन क्यों है जरूरी?

Bhopal Gas Tragedy Day: आज भोपाल गैस त्रासदी दिवस, जानें इस भयावह घटना के दिन की जानकारी

रूस और भारत का एक दांव जो कर सकता है ट्रम्प को चित्त