Hanuman Chalisa

18 मिमी के अंतर ने भारत के सबसे अच्छे तीरंदाज को किया पेरिस ओलंपिक से बाहर, बराबर थे अंक

WD Sports Desk
बुधवार, 31 जुलाई 2024 (12:18 IST)
तीरंदाजी पुरुष एकल में धीरज बोम्मादेवरा को अंतिम 32 चरण में कनाडा के एरिक पीटर्स के खिलाफ बेहद करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

धीरज तीसरे सेट के बाद 4-2 की बढ़त को बरकरार नहीं रख सके और स्कोर 5-5 (28-27, 28-29, 29-27, 30-30, 30-29) से बराबरी के बाद शूट ऑफ में उन्हें बेहद मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

शूटऑफ में दोनों निशानेबाजों ने 10 अंक बटोरे लेकिन केंद्र के करीब होने के कारण पीटर्स ने यादगार जीत दर्ज की।      धीरज ने रात में खेले गये अंतिम 64 चरण में चेक गणराज्य के एडम ली को 7-1 (29-29,29-26, 29-28, 28-26) से हरा कर अच्छी शुरुआत की।

विश्व कप कांस्य पदक विजेता धीरज ने चार सेट तक चले इस मुकाबले में सात बार 10 अंक वाला निशाना लगाया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख