Biodata Maker

प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी पर लोकसभा में हंगामा, कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल

Webdunia
गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (11:26 IST)
नई दिल्ली। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा लोकसभा में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने से नाराज कांग्रेस ने गुरुवार को संसद में जमकर हंगामा किया।

ALSO READ: प्रज्ञा ठाकुर को महंगा पड़ा बयान, रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटाया
लोकसभा में कांग्रेस नेता एआर चौधरी ने यह मामला उठाते हुए कहा कि भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने संसद में कांग्रेस को आतंकी पार्टी कहा है। यह ऐसी पार्टी है जिसके हजारों नेताओं ने राष्‍ट्र की आजादी के लिए बलिदान दिया है। यह क्या हो रहा है? क्या सदन इस पर चुप बैठेगा? महात्मा गांधी के हत्यारों को देशभक्त कहा गया।
 
इस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर के बयान को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। यदि कोई बयान रिकॉर्ड में ही नहीं है तो उस पर चर्चा कैसे की जा सकती है।
 
इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा इस तरह की बयानों का समर्थन नहीं करती। उन्हें जल्द ही रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटा दिया जाएगा। उन पर संसदीय दल की बैठक में आने पर भी रोक लगा दी गई है। 
 
उल्लेखनीय है कि एसपीजी बिल पर बहस के दौरान बुधवार को लोकसभा में उस समय सनसनी फैल गई जब भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कह दिया। इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ। हालांकि प्रज्ञा के इस बयान को लोकसभा के रिकॉर्ड से निकाल दिया गया।
 
बहस के दौरान डीएमके सांसद ए राजा ने गोडसे के नाम लिया, इस पर प्रज्ञा ने कहा था कि आप एक देशभक्त का नाम नहीं ले सकते।
 
प्रज्ञा ने यूनियन कार्बाइड के सीईओ एंडरसन का जिक्र करते हुए कहा था कि 1984 के भोपाल गैस कांड में हजारों लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि एक विदेशी आता है और हजारों लोगों को मारता है। कई लोग आज भी उस पीड़ा से गुजर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने उसे भगाने में मदद की थी। दरअसल, यह आतंकवाद है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

Delhi blast : उमर नबी लेना चाहता था बाबरी का बदला, 32 कारों से थी धमाके की साजिश, खाद सामग्री बताकर जुटाया विस्फोट का सामान

सत्य का संकल्प : भ्रामक सूचनाओं के बढ़ते जाल के विरुद्ध कॉप30 में नई पहल

Delhi Blast : बड़े ग्रेनेड अटैक की साजिश नाकाम, पंजाब में ISIS के 10 गुर्गे गिरफ्तार

ऐसे काम करती है आतंकियों की स्लीपर सेल...!

Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम, जानिए रुझान और नतीजे

अगला लेख