Dharma Sangrah

रक्षा मामलों की संसदीय समिति में BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Webdunia
गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (11:13 IST)
नई दिल्‍ली। विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) को रक्षा मामलों की संसदीय समिति के लिए नामित किया गया है। 21 सदस्‍य इस समिति की अध्‍यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) करेंगे।
 
प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव विस्‍फोट मामले में आरोपी रही हैं। मालेगांव विस्‍फोट मामले में राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रज्ञा के खिलाफ आरोप दर्ज किए थे। प्रज्ञा ठाकुर को नामित किए जाने पर कांग्रेस (Congress) ने सवाल उठाए हैं।
 
कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल ने कहा कि जिनके ऊपर आतंकी धमाकों में शामिल होने का आरोप है, उन्हें इतनी महत्वपूर्ण समिति में जगह दी गई है। 
 
बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली है जमानत : एनआईए ने महाराष्‍ट्र कंट्रोल ऑर्गनाइज्‍ड क्राइम एक्‍ट (मकोका) के तहत आरोप दर्ज कराए थे, जिसे जांच एजेंसी ने बाद में वापस ले लिया। हालांकि गैरकानूनी गतिवधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत अब भी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कई मामलों में सुनवाई जारी है। उन्‍हें बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने अप्रैल 2017 में स्‍वास्‍थ्‍य के आधार पर जमानत दे दी थी।
 
ALSO READ: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, BPCL समेत 5 कंपनियों में बेचेगी हिस्सेदारी, संसद में विपक्ष कर सकता है घेराव
 
विवादित बयान से सुर्खियों में : प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से बीजेपी की सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्‍होंने कांग्रेस के दिग्‍गज नेता व मप्र के दो बार मुख्‍यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह को हराया। प्रज्ञा सिंह ठाकुर विवादित बयानों से भी सुर्खियों में रह चुकी हैं।

उन्होंने एक बयान में महात्‍मा गांधी के हत्‍यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्‍त बताया था। महाराष्‍ट्र एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे को लेकर भी प्रज्ञा सिंह ने विवादित बयान दिया था। बीजेपी सांसद ने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को लेकर भी विवादित टिप्‍पणी की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

putin india visit : व्लादिमीर पुतिन की कार ऑरस सेनट, डोनाल्ड ट्रंप की द बीस्ट, किसमें कितना दम

डल झील की तर्ज पर भोपाल को मिलेगी शिकारे की नई सौगात, बोट क्लब पर CM डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

Indigo ने रद्द की 70 से ज्‍यादा उड़ानें, कंपनी ने मांगी माफी, जा‍निए क्‍या है वजह

नए आधार एप में घर बैठे बदल सकेंगे नाम और पता, किसी दस्‍तावेज की नहीं होगी जरूरत

बड़ी खबर, मोदी सरकार ने वापस लिया संचार साथी ऐप प्री इंस्टाल करने का फैसला

सभी देखें

नवीनतम

क्या हरजीत कौर को हथकड़ी बांधकर किया गया था डिपोर्ट, जयशंकर ने दिया जवाब

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास पर लिखी किताब के लिए मनोज भावुक पुरस्कृत

महिला के फोटो, वीडियो लेना कब अपराध है, सुप्रीम कोर्ट ने की ताक-झांक की व्याख्या

दिल्‍ली में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक, कई इलाकों में फिर बिगड़ा AQI, CM रेखा गुप्ता ने दिए ये निर्देश

पुतिन के भारत दौरे से पहले राहुल गांधी को याद आई परंपरा, मोदी सरकार पर बरसे

अगला लेख