Hanuman Chalisa

नई शिक्षा नीति पर सरकार को मिले 2 लाख सुझाव, व्यापक विमर्श के बाद जारी होगा नीति का मसौदा

Webdunia
गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (16:04 IST)
नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को कहा कि नई शिक्षा नीति के लिए कस्तूरीरंगन समिति द्वारा पेश प्रस्तावित मसौदे पर विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 2 लाख सुझाव मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन पर व्यापक विचार-विमर्श के बाद नीति का मसौदा प्रारूप जारी किया जाएगा।
 
निशंक ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान प्रस्तावित शिक्षा नीति से जुड़े एक सवाल के जवाब में बताया कि नई शिक्षा नीति का जो मसौदा तैयार हो रहा है, मैं समझता हूं कि यह दुनिया के अब तक के सबसे बड़े परामर्श का हिस्सा है। इसमें अध्यापक से लेकर छात्र, नौकरशाह से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और जनप्रतिनिधि सभी शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि कस्तूरीरंगन समिति की रिपोर्ट को विचार-विमर्श के लिए सार्वजनिक किया गया है और इस पर 2 लाख से भी अधिक सुझाव मिले हैं। सभी सुझावों का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है, साथ ही सभी राज्यों से अलग-अलग शिक्षामंत्रियों और विशेषज्ञों से भी इस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
 
नई शिक्षा के तहत मातृभाषा में प्राथमिक शिक्षा दिए जाने के प्रावधान से जुड़े एक पूरक प्रश्न के जवाब में निशंक ने कहा कि 1968 और 1986 की शिक्षा नीति की तरह ही इस नीति में भी इस बात को अपनाया जाएगा कि प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में ही होना चाहिए और यह तरीका ही कारगर और सफल समझा जाता है।
 
इससे पहले प्रश्नकाल शुरू होने पर कांग्रेस और वामदलों के सदस्यों ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का विनिवेश तथा चुनावी बॉण्ड लागू करने के मामले में आरबीआई की आपत्ति के मुद्दे को उठाने की कोशिश करते हुए इन पर चर्चा की मांग की, हालांकि सभापति एम. वेंकैया नायडू ने इसकी अनुमति नहीं दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

जमानत पर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहा परिवार, पुणे पोर्श कार से ली थी 2 इंजीनियरों की जान, लोगों ने कहा- कितने बेशर्म हो !

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख