Hanuman Chalisa

अखिलेश यादव : प्रोफाइल

Webdunia
अखिलेश यादव उत्‍तरप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के पुत्र हैं। प्रदेश की राजनीति में वे एक चमकता हुआ चेहरा हैं। उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सबसे कम उम्र में मुख्‍यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अखिलेश यादव के नाम दर्ज है।
प्रारंभिक जीवन : अखिलेश यादव का जन्‍म 1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ। उन्‍होंने राजस्‍थान मिलेट्री स्‍कूल धौलपुर से स्‍कूली शिक्षा और मैसूर के एसजे कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्‍त की और इसके बाद ऑस्‍ट्रेलिया के सिडनी विश्वविद्यालय से पर्यावरण अभियांत्रिकी में स्‍नातकोत्‍तर किया।
 
पारिवारिक पृष्‍ठभूमि : अखिलेश यादव विवाहित हैं और तीन बच्चों के पिता हैं। अखिलेश यादव की पत्‍नी का नाम डिम्पल यादव है, जो कि कन्नौज से निर्विरोध सांसद चुनी गईं।
 
राजनीतिक जीवन : अखिलेश ने 2009 के लोकसभा उपचुनाव में फिरोज़ाबाद सीट और कन्‍नौज सीट समेत दो स्‍थानों पर जीत दर्ज की। बाद में उन्‍होंने फिरोज़बाद सीट से त्‍याग पत्र देकर अपने पास कन्‍नौज सीट रखी। 
 
महज अड़तीस साल की उम्र में उन्‍होंने उत्‍तरप्रदेश के 33वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। सबसे कम उम्र में मुख्‍यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अखिलेश यादव के नाम दर्ज है। उन्‍होंने 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का नेतृत्व किया। 
 
अखिलेश यादव को अपनी सरकार में रहते कुछ विवादों का भी सामना करना पड़ा। उनकी सरकार को आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्‍ति नागपाल को निलंबित करने पर आलोचना झेलनी पड़ी। इसके अतिरिक्‍त मुजफ्फरपुर दंगों पर समय रहते काबू नहीं पाने के लिए भी उनकी सरकार की आलोचना हुई। 
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख