Hanuman Chalisa

असदउद्दीन औवेसी : प्रोफाइल

Webdunia
असदउद्दीन ओवैसी यूं तो अपने विवादस्पद बयानों के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। असदउद्दीन ओवैसी ने भारत 'माता की जय' पर अपना एक विवादित बयान देकर बहस छेड़ दी थी। लेकिन अगर उनके संसदीय क्षेत्र की बात की जाए तो यहां उनकी छवि एक विकास करने वाले नेता की है। 

प्रारंभिक जीवन : असदउद्दीन औवेसी का जन्‍म 13 मई 1969 को हैदराबाद में हुआ। उनकी आरंभिक शिक्षा हैदराबाद पब्लिक स्कूल से हुई। 1984 से 1986 तक वे सेंट मैरी जूनियर कॉलेज में पढ़े। 1986-89 के दौरान उन्होंने निजाम कॉलेज से बीए किया। इसके बाद 1989-1994 में उन्होंने लंदन के लिंकन कॉलेज से बैरिस्टर की डिग्री हासिल की। 
 
पारिवारिक पृष्‍ठभूमि : उनकी शादी 1996 में फरहीन ओवैसी से हुई थी। उनकी पांच बेटियां और एक बेटा है। 
 
राजनीतिक जीवन : औवेसी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्‍तेहादुल मुस्‍लिमीन पार्टी के सदस्‍य हैं। ओवैसी 1994 और 1999 में हैदराबाद की चार मीनार विधानसभा सीट से विधायक रहे और 2004, 2009, 2014 में हैदराबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए।
 
असदुद्दीन ओवैसी 2008 से ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष हैं। वे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, नई दिल्ली के संस्थापक सदस्य हैं। असदुद्दीन को वर्ष 2005 में तेलंगाना के मेडक जिले में जिला अधिकारी को धमकी देने के आरोप में जेल भेजा गया था। 15वीं लोकसभा में उन्हें संसद रत्न अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।
 
1984 के बाद से हैदराबाद लोकसभा सीट पर एमआईएम का कब्जा है। उनसे पहले उनके पिता सुल्तान सलाउद्दीन ओवैसी हैदराबाद से लगातार छह बार सांसद रह चुके हैं। तेलंगाना से बाहर निकलकर ओवैसी ने पार्टी को अन्य राज्यों में दाखिल करने की सफल कोशिश की है, जिसकी शुरुआत उन्होंने महाराष्ट्र में दो सीटें जीतने के साथ की।
 
ओवैसी अक्सर विवादित बयान देकर विवाद खड़ा कर देते हैं। हिन्‍दू धर्म पर टिप्पणी करने की वीडियो वायरल होने के बाद कुछ साल पहले उनकी जमकर आलोचना हुई थी। असदउद्दीन ओवैसी ने भारत 'माता की जय' पर बयान देकर बहस छेड़ दी थी। उन्होंने कहा था कि उनके गले पर छुरी भी रख दी जाए तो वे 'भारत माता की जय' नहीं बोलेंगे। 
 
ओवैसी यूं तो अपने विवादस्पद बयानों के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन अगर उनके संसदीय क्षेत्र की बात की जाए तो यहां उनकी छवि एक विकास करने वाले नेता की है। यही कारण है कि हैदाराबाद में उन्हें अवाम बेहद पसंद करती है।
Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

पीएम नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष: आस्था-परंपरा-विकास का अनूठा संगम बना नमो-मोहन का MP मॉडल

CM ​योगी के तीखे तेवरों से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप, कहा- भ्रष्ट अफसरों पर खुद एक्शन लो, नहीं तो....

अयोध्या में रामलला को चढ़ाया सबसे महंगा आम, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

मध्यप्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में पारित होगा UCC विधेयक, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए संकेत?

नीट (UG) परीक्षा में पेपर लीक और अफवाहों को रोकने के लिए 38 साइबर कंमाडो की तैनाती, MP में एक लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख