Manish Sisodia : मनीष सिसोदिया की प्रोफाइल, AAP नेता के लिए कितनी कठिन है जंगपुरा की जंग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Manish Sisodia hindi profile : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। मनीष सिसोदिया का राजनीतिक सफर संघर्षों से भरा रहा है। इससे पहले सिसोदिया पटपड़गंज सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे और उनको लगातार सफलता मिलती रही है। इस बार विधानसभा चुनाव में उनकी सीट बदल दी गई है।
ALSO READ: Arvind Kejriwal : अरविंद केजरीवाल प्रोफाइल, चौथी बार मुख्‍यमंत्री पद की कुर्सी पर नजर
मनीष सिसोदिया दिल्ली के शिक्षा मंत्री के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। मनीष सिसोदिया फरवरी 2015 से दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री (Fomer Deputy Chief Minister of Delhi) रहे थे। मनीष सिंह को ईडी और सीबीआई ने कथित शराब  घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया है। उन्होंने 17 महीने तिहाड़ जेल में गुजारे हैं और अभी वे जमानत पर हैं।  
ALSO READ: Alka Lamba : अलका लांबा की प्रोफाइल, दिल्ली चुनाव में CM आतिशी और रमेश बिधूड़ी को देंगी चुनौती
4 साल में 8 गुना बढ़ी संपत्ति : मनीष सिसोदिया ने चुनावी हलफनामे में जो संपत्ति घोषित की है उसके मुताबिक 2020 के मुकाबले सिसोदिया की कुल संपत्ति आठ गुना बढ़ी है। 2025 में उनकी चल संपत्ति का मूल्य बढ़कर 34.43 लाख रुपए हो गया है, जो 2020 में 4.74 लाख रुपए था। यानी की चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके परिवार की कुल संपत्ति 1.4 करोड़ है जबकि दंपत्ति ने बच्चों की पढ़ाई के लिए डेढ़ करोड़ का लोन लिया है।
ALSO READ: Parvesh Verma :प्रवेश वर्मा की प्रोफाइल, त्रिकोणीय मुकाबले में बढ़ाया रोमांच, मिली जीत तो हो सकते हैं CM पद के दावेदार
पत्रकार से बने राजनेता : मनीष सिसोदिया एक सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार थे। सिसोदिया 2011 में अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन में भी भाग लिया था। वे आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति और आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं। वे पटपड़गंज विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक बने। सिसोदिया दिसंबर 2013 और फरवरी 2014 के बीच दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। उनके पास शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, वित्त, योजना, उत्पाद शुल्क, जीएसटी, सतर्कता, सेवाएं, पर्यटन, भूमि और भवन, कला, संस्कृति और भाषा विभाग हैं।
ALSO READ: Awadh Ojha : अवध ओझा की प्रोफाइल, क्या पटपड़गंज में चल पाएगा AAP उम्मीदवार का फ्री कोचिंग का दांव
जन्म और शिक्षा (Manish Sisodia Date of Birth) : मनीष सिसोदिया का जन्म 5 जनवरी 1972 को उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले के फगौता गांव के एक राजपूत परिवार में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में हुआ था। बाद में उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। 1997 और 2005 के बीच एक रिपोर्टर, समाचार निर्माता और समाचार पाठक के रूप में जी न्यूज के लिए काम किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन