कुंभ की धर्म संसद में विहिप ने भरी हुंकार, वहीं मंदिर बनेगा जहां राम का जन्म हुआ

Webdunia
शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (18:15 IST)
प्रयागराज। विश्व हिन्दू परिषद की धर्म संसद में शुक्रवार को विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर वहीं बनेगा, जहां राम का जन्म हुआ, उन्हीं शिलाओं और ईंटों से बनेगा जो पूजित हुई हैं और उसी मॉडल पर बनेगा जो देशभर के घरों में पूजित हुआ है।
 
यहां कुम्भ मेला क्षेत्र में विहिप के शिविर में चल रही धर्म संसद को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि जो शक्तियां कई पीढ़ियों तक शत्रु थीं, अब वे संधि करके हिंदुओं के खिलाफ षड्‍यंत्र कर रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि हमारी 42 एकड़ भूमि राम जन्मभूमि न्यास की है और न्यास के अध्यक्ष ने जब सरकार को पत्र लिखकर इसे लौटाने की मांग की तो प्रधानमंत्री ने इस पत्र के भेजे जाने के 15 दिन के भीतर त्वरित कार्रवाई करके उच्चतम न्यायालय में इसके लिए अर्जी दी और भूमि लौटाने की अनुमति मांगी। आलोक कुमार ने कहा कि हम इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

इजराइल के दुश्मन क्यों है ईरान सहित सभी मुस्लिम देश?

12 जून से मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम, 5 माह तक नहीं होंगे शुभ कार्य

वट सावित्री व्रत दो बार क्यों मनाया जाता है?

शनि देव को अतिप्रिय हैं ये चार फूल: शनि जयंती पर चढ़ाने से दूर होंगे शारीरिक तथा मानसिक कष्ट

वट सावित्री व्रत के दिन नहीं मिले बरगद का पेड़ तो ऐसे करें पूजा

सभी देखें

धर्म संसार

26 मई 2025 : आपका जन्मदिन

26 मई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: 25 मई का दैनिक राशिफल, जानें आपके लिए क्या है आज के दिन के संकेत

25 मई 2025 : आपका जन्मदिन

वट सावित्री व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

अगला लेख