चांदी के कलश में क्यों लंदन भेजा गया था हजारों लीटर गंगाजल, जानिए रोचक कहानी

WD Feature Desk
बुधवार, 29 जनवरी 2025 (17:19 IST)
Maha Kumbh 2025: इन दिनों प्रयाग में महाकुंभ का आयोजन हो रहा हैं जहां प्रतिदिन लोग लाखों की संख्या  में पवित्र संगम में स्नान कर रहे हैं। गंगा नदी को भारत की पवित्र नदी माना जाता है। गंगाजल को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है और इसका उपयोग विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय 8 हजार लीटर गंगाजल को चांदी के 2 विशाल कलशों में भरकर लंदन भेजा गया था? आइए जानते हैं ये अनोखी कहानी।

महाराजा सवाई माधोसिंह द्वितीय और गंगाजल
यह कहानी जयपुर के महाराजा सवाई माधोसिंह द्वितीय से जुड़ी है। महाराजा सवाई माधोसिंह द्वितीय गंगा नदी के बहुत बड़े भक्त थे। वे गंगाजल को हमेशा अपने साथ रखते थे। एक बार ब्रिटेन के राजा ने महाराजा सवाई माधोसिंह द्वितीय को अपने राज्याभिषेक में आमंत्रित किया। लेकिन उस समय हिंदुओं का मानना था कि समुद्र पार जाना शुभ नहीं माना जाता था। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए महाराजा ने एक अनोखा तरीका निकाला।

8000 लीटर गंगाजल लंदन गया
तब महाराजा ने अपने मंत्रियों और गुरुओं से विमर्श कर एक अनोखा उपाय निकाला गया। तय हुआ कि महाराजा एक ऐसे जहाज से ब्रिटेन जाएंगे जिसमें कभी भी किसी भी तरह का मांस नहीं पकाया गया हो। साथ ही ये भी तय हुआ कि इस पूरे सफर के दौरान महाराजा गंगाजल का ही सेवन करेंगे और इसी से नहाएंगे। तब खोज हुई ओलंपिया नाम एक जहाज की, जिसे लाखों के किराये पर लिया गया और उस जहाज में चांदी के विशाल कलशों में 8 हजार लीटर गंगाजल भरा गया।  महाराज के साथ इस जहाज पर उनके कई पुरोहित और सेवक भी साथ गए थे।

लंदन पहुंचने के बाद महाराजा सवाई माधोसिंह द्वितीय का जोरदार स्वागत हुआ और उन्हें महल में ठहराया गया। लंदन में जब भी कोई अंग्रेज उनसे हाथ मिलाता था तो महाराजा गंगाजल से अपने हाथ धोते थे। उनका खाना भी गंगाजल में ही बनता था। इसके बाद ये एक परंपरा सी बन गई और लंदन जाने पर लोग अपने साथ गंगाजल ले जाने लगे।



 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या महिलाओं को शिवलिंग छूना चाहिए?

सावन में रोजाना पूजा के लिए घर पर मिट्टी से शिवलिंग कैसे बनाएं? जानिए आसान विधि

सावन माह में पड़ेंगे 2 प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन का समय

सिंहस्थ महाकुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलेगा महापर्व

क्या खंडित शिवलिंग की पूजा करना सही है?

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया जानेगी प्रयागराज महाकुंभ की रणनीति, 19 मार्च को होगा शिखर सम्मेलन

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

प्रयागराज महाकुंभ में यह नाविक परिवार बना महानायक, 130 नावों के जरिए कमाए 30 करोड़ रुपए

कुंभ से वापसी पर क्या है लोगों की बीमारी का कारण? जानिए उपचार के तरीके

महाकुंभ के समापन के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने किया संगम स्नान