Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाकुंभ में बनेंगे 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम पहुंची प्रयागराज

Advertiesment
हमें फॉलो करें महाकुंभ में बनेंगे 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम पहुंची प्रयागराज

WD Feature Desk

, शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025 (15:02 IST)
Maha Kumbh 2025: आज प्रयागराज महाकुंभ का 33वां दिन है। महाकुंभ में 4 विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहे हैं। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम संगम पहुंच चुकी है। यह ऐसा महाकुंभ हैं जिसमें कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बन रहे हैं। 13 जनवरी से प्रारंभ हुआ यह प्रयाग कुंभ मेला 26 फरवरी को समाप्त होगा। इस बीच आगजनी की 2 घटनाओं के साथ ही भगदड़ की भी 2 घटनाएं घट चुकी हैं।
 
महाकुंभ 2025 में वर्ल्ड रिकॉर्ड:
13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में आज 14 फरवरी तक 49.50 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। यह अपने आप में एक विश्‍व रिकॉर्ड है। इसी के साथ अगले 4 दिनों में 4 और भी विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहे हैं। आज दोपहर 12 बजे तक 53.95 लाख लोग त्रिवेणी में स्नान कर चुके हैं। इनमें 2 लाख कल्पवासी हैं और 51.95 लाख श्रद्धालु हैं। 
 
पहला रिकॉर्ड:14 फरवरी को 15 हजार सफाईकर्मी 10 किलोमीटर के संगम क्षेत्र की एक साथ सफाई करेंगे।
 
दूसरा रिकॉर्ड: 15 फरवरी को 300 कर्मचारी नदी की सफाई का अभियान चलाएंगे। यह भी नया विश्‍व रिकॉर्ड होगा।
 
तीसरा रिकॉर्ड: 6 फरवरी को त्रिवेणी मार्ग पर ई-रिक्शा की सबसे लंबी परेड होगी।
 
चौथा रिकॉर्ड: 17 फरवरी को सिंगल ईवेंट में 10 हजार लोगों से हैंडप्रिंट्स लिए जाएंगे।
webdunia
उल्लेखनीय है कि विश्‍व में इतने बड़े पैमाने पर और इतने लोगों द्वारा कभी सफाई नहीं की गई। इससे पहले कुंभ 2019 में भी 10 हजार सफाई कर्मचारियों ने एक साथ झाड़ू लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। प्रयागराज में महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए लगातार श्रद्धालु प्रयागराज में महाकुंभ पहुंच रहे हैं। आज भी काफी संख्या में लोग पहुंचे हैं। काफी श्रद्धालु जाम में फंसे हैं। महाकुंभ में यातायात प्रबंधन को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं। 
 
महाकुंभ-2025 मेला के अंतिम चरण के तहत 15, 16 व 17 फरवरी (शनिवार, रविवार, सोमवार) के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या में पहुंचने का अनुमान है. इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम 2250 अतिरिक्त बसों का संचालन करने जा रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi