दीक्षा और पिंडदान के समय भावुक नजर आईं ममता कुलकर्णी

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने के बाद ममता कुलकर्णी अ‍ब कहलाएंगी श्रीयामाई ममतानंद गिरि

हिमा अग्रवाल
शनिवार, 25 जनवरी 2025 (00:22 IST)
Mamta Kulkarni News : 2 दशक पहले अपनी अदाओं और देहयष्टि के बूते बॉलीवुड में तहलका मचा देने वाली अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अब महामंडलेश्वर बन गई हैं। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने से पहले उन्होंने अपना और अपने परिवार का पिंडदान किया। जीते जी पिंडदान या घटश्राध करने के बाद समाज में उसे मृत मान लिए जाने की परंपरा है। पट्टाभिषेक के समय पूरा अखाड़ा हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा था। हालांकि दीक्षा और पिंडदान के समय वह भावुक भी नजर आईं। बकौल ममता कुलकर्णी वह बीते 23 साल से धर्म के मार्ग पर चलते हुए साध्वी का जीवन जी रही थीं।

आज किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर घोषित होने पर पट्टाभिषेक से पहले पिंडदान अनिवार्य शर्त होती है, जिसके बाद उनका सांसारिक जीवन से नाता टूट गया। ममता बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंच गईं और शुक्रवार की सुबह किन्नर अखाड़े में पहुंचकर संन्यासी जीवन के लिए अपनाए जाने वाले नियमों की संगमतट पर दीक्षा ली है। लगभग दो घंटे चले दीक्षा कार्यक्रम के बाद ममता कुलकर्णी का नया नाम श्रीयामाई ममतानंद गिरि हो गया।

किन्नर अखाड़ा आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के सान्निध्‍य में उनका पट्टाभिषेक हुआ। इस दौरान श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर गर्गाचार्य मुचकुंद, पीठाधीश्वर स्वामी महेंद्रानंद गिरि समेत अन्य साधु-संत मौजूद रहे। पट्टाभिषेक के समय पूरा अखाड़ा हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा था। हालांकि दीक्षा और पिंडदान के समय वह भावुक भी नजर आईं।

ममता कुलकर्णी 1990 के दशक में बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रही हैं, उनके जलवों पर लोग फिदा थे। अचानक से ममता फिल्मी दुनिया से दूर गुमनामी में चली गईं, तकरीबन 12 साल बाद उन्होंने ऐसी एंट्री मारी कि उनके चाहने वाले हक्के-बक्के रह गए। यह एंट्री हॉट अभिनेत्री की नहीं, बल्कि धार्मिक जीवन से जुड़कर साध्वी बनने वाली ममता कुलकर्णी की थी।

ममता ने अपने फैंस को बताया कि वह मेकअप से दूर हो गईं, उनके जीवन का केवल एक मकसद है अध्यात्म को जानना और भगवान की आराधना करना है। हालांकि महाकुंभ में जाने से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखते हुए उन्होंने कहा था कि वह मौनी अमवस्या पर महाकुंभ में स्नान करेंगी। इसके बाद काशी बाबा और रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगी। वे माता-पिता की मृत्यु के समय तपस्या में लीन थीं, जिसके कारण उनके दर्शन नहीं कर पाईं, अब उनका पितृ तर्पण भी करूंगी।

ममता कुलकर्णी की यादगार फिल्मों में ‘करण अर्जुन’, ‘छुपा रुस्तम’, और ‘बाजी’ है। जहां रूपहले पर्दे की चकाचौंध में उनकी गिनती हॉट अभिनेत्रियों में की जाती थी। सन् 2016 में ममता का नाम एक विवादास्पद ड्रग्स केस में भी सामने आया था। दुबई की जेल में सजा काट रहे विक्की गोस्वामी के साथ उनका आपसी तालमेल बताया गया था।

हालांकि ममता ने विक्की गोस्वामी से अपने रिश्ते की बात को झूठला दिया था और वह सन् 2000 में भारत छोड़ गईं। 24 साल बाद जब वह मुंबई लौटीं तो उनके चाहने वाले खुश हो गए थे कि वह रूपहले पर्दे पर फिर से दिखाई देंगी, लेकिन उन्होंने अध्यात्म की राह पकड़ने का खुलासा किया और अब वह एक नई दुनिया में आ गई हैं। उन्‍होंने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की पदवी पा ली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

महाकुंभ में अघोरियों का डेरा, जानिए इनकी 10 खास रोचक बातें

बुध का मकर राशि में गोचर, 3 राशियों की नौकरी पर होगा सकारात्मक असर

कुंभ मेला 2025: महाकुंभ और युद्ध का क्या है संबंध?

मंगल करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, 5 राशियों को मिलेगी खुशखबरी

रिश्ता तय होने, सगाई से लेकर विदाई और गृह प्रवेश सहित हिंदू विवाह की संपूर्ण रस्म

सभी देखें

नवीनतम

दीक्षा और पिंडदान के समय भावुक नजर आईं ममता कुलकर्णी, सांसारिक जीवन से टूटा नाता

कुंभ मेले में साधुओं के 13 अखाड़ों में से सिखों का कौनसा अखाड़ा रहता है?

प्रयाग महाकुंभ में अब साधु-संत भी करेंगे पीएम मोदी की तरह 'मन की बात'

मौनी अमावस्या के बारे में 5 खास बातें, कुंभ स्नान और दान से मिलता है मोक्ष

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में जा रहे हैं तो जानिए कि किस साधु के कैंप में जाने से क्या मिलेगा लाभ