अखिलेश को सता रही है महाकुंभ में फंसे लोगों की चिंता, योगी सरकार से की मांग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (10:04 IST)
Akhilesh Yadav's demand: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राज्य सरकार से महाकुंभ (Maha Kumbh) में फंसे श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए भोजन, वस्त्र, चिकित्सा तथा वाहनों में ईंधन उपलब्ध कराने की मांग की है।ALSO READ: क्या महाकुंभ में मची भगदड़ को रोका जा सकता था
 
भोजन-पानी के लिए जगह-जगह दिन-रात ढाबे खोलें : यूपी सरकार को महाकुंभ में फंसे लोगों के राहत के लिए व्यवस्था संबंधित सुझाव देते हुए सपा प्रमुख ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक 'एक्स' खाते पर एक पोस्ट में कहा कि भोजन-पानी के लिए जगह-जगह दिन-रात ढाबे खोलने और भंडारों के आयोजन की अपील की जाए। इसी पोस्ट में यादव ने कहा कि प्रदेशभर से मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ को स्वयंसेवी लोगों के दुपहिया वाहनों के माध्यम से दूरस्थ इलाकों में फंसे लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था हो।

<

उप्र सरकार को महाकुंभ में फँसे लोगों के राहत के लिए व्यवस्था संबंधित सुझाव :

- भोजन-पानी के लिए जगह-जगह दिन-रात ढाबे खोलने और भंडारों के आयोजन की अपील की जाए।
- प्रदेश भर से मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ़ को स्वयं सेवी लोगों के दुपहिया वाहनों के माध्यम से दूरस्थ इलाक़ों में फँसे… pic.twitter.com/7IW0pWvLY4

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 31, 2025 >
 
वाहनों को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें : उन्होंने कहा कि महाकुंभ के आस-पास और प्रदेशभर में मीलों तक फंसे वाहनों को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। दवाई की दुकानों को दिन-रात खोलने की अनुमति दी जाए। सपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को कपड़े और कंबल दिए जाए। जहां हजारों करोड़ रूपए प्रचार पर और दुर्घटना की खबरें दबाने के लिए बहाए जा रहे हैं, वहां पीड़ितों के लिए कुछ करोड़ ख़र्च करने से सरकार पीछे क्यों हट रही है?ALSO READ: कुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं के प्रसाद में दरोगा ने फेंकी राख, दरोगा सस्पैंड
 
प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या के स्नान के लिए उमड़ी भीड़ में मची भगदड़ की घटना में 30 लोगों की मौत हो गई थी तथा 60 अन्य जख्मी हो गए। मौनी अमावस्या के 'अमृत स्नान' के लिए मंगलवार रात से ही लोगों की भीड़ संगम क्षेत्र में जमा होने लगी थी। बुधवार को प्रयागराज में 8 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे।(भाषा) 
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बसंत पंचमी का दूसरा नाम क्या है? जानें कैसे मनाएं सरस्वती जयंती

gupt navratri 2025: माघ गुप्त नवरात्रि में कौनसी साधना करना चाहिए?

मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए बसंत पंचमी पर लगाएं इन 5 चीजों का भोग?

जया और विजया एकादशी में क्या है अंतर?

फरवरी 2025 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी पर किन्नर अखाड़े में बवाल, क्या लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर गिरेगी गाज?

अखिलेश को सता रही है महाकुंभ में फंसे लोगों की चिंता, योगी सरकार से की मांग

यति नरसिंहानंद ने पीएम मोदी को खून से लिखा पत्र, बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा की मांग

क्या महाकुंभ में मची भगदड़ को रोका जा सकता था

क्या 5 फरवरी को प्रयागराज जाएंगे PM मोदी, मौनी अमावस्या पर हादसे के बाद VIP culture पर उठ रहे हैं सवाल