महाकुंभ और CM योगी के खिलाफ दिया विवादित बयान, सपा के पूर्व MLA के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 5 फ़रवरी 2025 (19:17 IST)
Controversial statement against Maha Kumbh and CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाकुंभ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता एवं पूर्व विधायक सुलतान बेग के खिलाफ बरेली के शेरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरपाल सिंह की शिकायत के आधार पर मंगलवार की रात को दर्ज किया गया। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि प्रशासन पर्याप्त व्यवस्था करने में विफल रहा है, जिससे संत समुदाय में असंतोष है। सुलतान बेग ने अभी तक अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
ALSO READ: Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ में महिलाओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
बरेली के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि यह मुकदमा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरपाल सिंह की शिकायत के आधार पर मंगलवार की रात को दर्ज किया गया। सिंह ने बताया कि प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (सार्वजनिक शरारत के लिए बयान), 299 (किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर या दुर्भावनापूर्ण कार्य) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत आरोप शामिल हैं।
ALSO READ: Maha Kumbh 2025 : भगदड़ के बाद संगमनोज पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, पीड़ितों के दर्द पर मरहम का प्रयास
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बरेली की मीरगंज सीट से पूर्व सपा विधायक सुलतान बेग प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की आलोचना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने महाकुंभ को 'श्मशान' में बदल दिया है।
 
वीडियो में बेग यह भी दावा करते हुए दिख रहे हैं कि सरकारी लापरवाही और कुप्रबंधन के कारण प्रयागराज महाकुंभ में आग लगने तथा भगदड़ की लगातार होती घटनाओं में कई लोगों की मौत हुई है। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि प्रशासन पर्याप्त व्यवस्था करने में विफल रहा है, जिससे संत समुदाय में असंतोष है।
ALSO READ: योगी आदित्यनाथ ने बताया, कैसे मची प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़?
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और इसकी गहन जांच कर रही है। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुलतान बेग ने अभी तक अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Shani ka gochar: दशहरे के ठीक 1 दिन बाद होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन, 3 अक्टूबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Diwali 2025 date: दिवाली कब है वर्ष 2025 में, एक बार‍ फिर कन्फ्यूजन 20 या 21 अक्टूबर?

Sharad purnima 2025: कब है शरद पूर्णिमा, क्या करते हैं इस दिन?

Monthly Horoscope October 2025: अक्टूबर माह में, त्योहारों के बीच कौन सी राशि होगी मालामाल?

October 2025 hindu calendar: अक्टूबर 2025 के प्रमुख व्रत-त्योहार, पुण्यतिथि और जयंती

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया जानेगी प्रयागराज महाकुंभ की रणनीति, 19 मार्च को होगा शिखर सम्मेलन

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

प्रयागराज महाकुंभ में यह नाविक परिवार बना महानायक, 130 नावों के जरिए कमाए 30 करोड़ रुपए

कुंभ से वापसी पर क्या है लोगों की बीमारी का कारण? जानिए उपचार के तरीके

महाकुंभ के समापन के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने किया संगम स्नान