संन्यास के बाद भी कितनी अमीर हैं ममता कुलकर्णी, कुल संपत्ति जानकर हैरान रह जाएंगे आप

WD Feature Desk
सोमवार, 27 जनवरी 2025 (16:19 IST)
Mamta Kulkarni Net Worth: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने अपने फिल्मी करियर और लम्बे समय से मीडिया से दूरी के बाद एक चौंकाने वाला फैसला लिया और संन्यास ले लिया। उन्होंने किन्नर अखाड़े में शामिल होकर महामंडलेश्वर की उपाधि ग्रहण की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड छोड़ने के बाद भी ममता कुलकर्णी कितनी अमीर हैं? आइये जानते हैं ममता कुलकर्णीं की बॉलीवुड जर्नी और कुल संपत्ति का बारे में।

ममता कुलकर्णी की संपत्ति
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता कुलकर्णी की कुल संपत्ति लगभग 10 मिलियन डॉलर यानी 85 करोड़ रुपये है। यह संपत्ति उन्होंने बॉलीवुड में अपने सुनहरे करियर के दौरान अर्जित की। बॉलीवुड छोड़ने के बाद भी उन्होंने अपनी संपत्ति को विभिन्न निवेशों के माध्यम से बढ़ाया है।

क्या हैं ममता की संपत्ति के स्रोत
  • फिल्मी करियर: ममता ने अपने फिल्मी करियर से मोटी कमाई की। 90 के दशक में वह सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल थीं।
  • प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट: बॉलीवुड से दूर होने के बाद, ममता ने अपनी कमाई को प्रॉपर्टी और दूसरे बिज़नेस में इन्वेस्ट किया।
  • ब्रांड एंडोर्समेंट: फिल्मों के अलावा, उन्होंने कई विज्ञापनों से भी अच्छी खासी कमाई की।
 ALSO READ: किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर क्यों बनीं ममता कुलकर्णी, फैसले पर उठे सवाल?

संन्यास के बाद का क्या होगा ममता की संपत्ति का
ममता कुलकर्णी ने संन्यास लेने के बाद से पूरी तरह से आध्यात्मिक जीवन में डूब गई हैं। उन्होंने दुनिया की सभी सांसारिक चीजों का त्याग कर दिया है। हालांकि, उनकी संपत्ति उनके पास ही है और वे इसका उपयोग सामाजिक कार्यों में करती हैं। ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया को अलविदा कहकर एक नया जीवन शुरू किया है। उन्होंने अपनी संपत्ति का उपयोग सामाजिक कार्यों में कर रही हैं। उनकी कहानी हमें सिखाती है कि पैसा और शोहरत सब कुछ नहीं होता है।

बॉलीवुड का सुनहरा दौर 
ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 1992 में आई फिल्म 'तिरंगा' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ नाना पाटेकर भी थे। फिर उन्होंने 'आशिक', 'आवारा', 'क्रांतिवीर', 'वक्त हमारा है', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' और 'करण अर्जुन' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। ममता कुलकर्णी ने शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की है। उनकी आखिरी मूवी 'कभी तुम कभी हम' रही, जो साल 2002 में रिलीज हुई थी।


विवादों से घिरा जीवन
अपने करियर के चरम पर ममता कुलकर्णी विवादों से भी घिरी रहीं। उन पर दुबई के रहने वाले अंडरवर्ल्ड ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी करने का आरोप लगा। हालांकि, ममता ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया है। लेकिन बाद में उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और आध्यात्म की ओर रुख कर लिया। ममता के अनुसार वे अब आध्यात्मिक जीवन जीना चाहती हैं और लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं।
 


 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध का मकर राशि में गोचर, 3 राशियों को नौकरी और व्यापार में आएगी परेशानी

मोदी सहित बड़े राजनीतिज्ञों के भविष्य के बारे में क्या कहते हैं ज्योतिष?

कुंभ मेला 2025: महाकुंभ और युद्ध का क्या है संबंध?

मंगल करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, 5 राशियों को मिलेगी खुशखबरी

hindu nav varsh 2025: हिंदू नववर्ष कब होगा प्रारंभ, कौनसा ग्रह होगा राजा, जानिए इस दिन क्या करते हैं खास

सभी देखें

नवीनतम

ISS से खींची गई तस्वीरों में महाकुम्भ मेले का दिखाई दिया अद्भुत नजारा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संगम में संतों के मंत्रोच्चार के बीच लगाई आस्‍था की डुबकी

कब हुई किन्नर अखाड़े की स्थापना, जानिए किसकी पूजा करते हैं किन्नर

क्या हैं महामंडलेश्वर बनने के नियम और योग्यता, किस परीक्षा से गुजरने के बाद मिलता है ये पद?

Mauni Amavasya Mahakumbh: यदि मौनी अमावस्या पर पर कुंभ में नहीं कर पा रहे हैं स्नान तो घर पर ही करें इस तरह से स्नान, मिलेगा लाभ