भ्रष्टाचार का विरोध करती है कांग्रेस-राहुल

Webdunia
शुक्रवार, 27 जनवरी 2012 (20:24 IST)
पार्टी जनों को स्पष्ट संकेत देते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों का राजनीतिक जीवन समाप्त हो जाएगा।

राहुल ने राज्य में मालवा क्षेत्र के इस प्रमुख इलाके में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि टिकट आवंटित करने से पहले मैं पार्टी उम्मीदवारों से मिला और उनसे स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि किसी भी स्तर पर मुझे उनके भ्रष्ट तरीकों में संलिप्त होने के बारे में पता चला तो किसी भी पार्टी जन का करियर तुरंत समाप्त कर दिया जाएगा।

राज्य में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि वे (पंजाब में सत्तारूढ़ गठबंधन) केवल भाषण देते हैं और जमीनी स्तर पर कुछ नहीं करते तथा निजी लाभों के लिए चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश से गरीबी उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है।

राहुल ने राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा पंजाब को कैलिफोर्निया में तब्दील करने की बात करने के लिए उन्हें आड़े हाथ लिया। उन्होंने भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से कहा कि वह कनार्टक, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पंजाब जैसे भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार की अनदेखी क्यों कर रहे हैं।

मजबूत लोकपाल के लिए पार्टी के रूख को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि हम लोकपाल को एक संवैधानिक संस्था बनाना चाहते हैं ताकि यह सभी तरह के दबावों से मुक्त रहे।

राहुल ने कहा कि भाजपा नीत राजग ने मजबूत लोकपाल की राह में अड़चनें पैदा की..प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस संसद में लोकपाल विधेयक ले कर आई थी। लेकिन भाजपा और उसके सहयोगियों ने मजबूत लोकपाल लाने के लिए लाल बटन दबाकर ब्रेक लगा दिया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ का टेरर, धराशाही हुए दुनियाभर के शेयर बाजार, चीन ने बताया आर्थिक धौंस, ट्रंप बोले- फैसला वापस नहीं लूंगा

मध्यप्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पटना में राहुल गांधी के जाते ही भिड़े कार्यकर्ता, सांसद अखिलेश ने मारा थप्पड़

UP : जेल में बंद मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजीटिव, छिड़ेगी जंग बच्चा प्रेमी साहिल का या सौरभ का

Waqf को लेकर CM उमर पर बरसीं महबूबा, बोलीं शर्म की बात है कि...

सभी देखें

नवीनतम

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर केदार जाधव बने भारतीय जनता पार्टी के सदस्य (Video)

क्या है भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर हमले का ISI कनेक्शन?

तमिलनाडु के राज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

अमित शाह का दावा, 3 और समूहों ने हुर्रियत से खुद को अलग किया

LIVE: कोतवाली पहुंचे संभल सांसद जिया उर रहमान बर्क, कहा जांच में सहयोग करूंगा