Hanuman Chalisa

जालंधर में मंगल को 56 नामांकन

Webdunia
बुधवार, 18 जनवरी 2017 (10:01 IST)
जालंधर। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन की तारीख समाप्त होने से एक दिन पहले विभिन्न दलों के 56 उम्मीदवारों ने मंगलवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिले के नौ विधानसभा सीटों पर नामांकन दाखिल करने वाले कुल उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है।
 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया, 'जिले में आज सत्तारूढ गठबंधन शिअद-भाजपा, विपक्षी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत विभिन्न दलों के 56 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।' उन्होंने बताया कि जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। 
 
नामांकन दाखिल करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के मनोरंजन कालिया, के डी भंडारी कांग्रेस के राजिंदर बेरी, सुशील रिंकू, परगट सिंह, मोहिंदर सिंह केपी, शिअद से सरबजीत मक्कड, बलदेव सिंह, पवन टीनू, गुरप्रताप सिंह वडाला, सतपाल मल तथा आप से संजीव शर्मा, गुलशन शर्मा, एच एस वालिया, हंसराज राणा तथा चंदन ग्रेवाल शामिल हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

अगला लेख