पंजाब के ओपिनियन पोल में कांग्रेस आगे लेकिन सरकार बनाने में संकट

Webdunia
नई दिल्ली। पंजाब में आगामी 4 फरवरी को विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर एकसाथ मतदान होने जा रहा है। मतदान के पूर्व सभी राजनीतिक दल आखिरी वक्त में अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगे हुए हैं। चुनाव के पहले पंजाब के ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। इस सर्वे में कांग्रेस पार्टी को 47 से 55 सीटें जरूर मिल रहीं हैं लेकिन वह बहुमत के करीब पहुंचकर भी सरकार नहीं बना पा रही है। आम आदमी की पार्टी उसका खेल बिगाड़ सकती है, जिसे सर्वे में 28 से 36 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही हैं। 
 
इस सर्वे में अकाली और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन 26 से 34 सीटों पर ही सिमट गया है। पंजाब में अकाली दल सरकार बचा लेगा या फिर 10 साल बाद कांग्रेस सत्ता में दोबारा लौटेगी, इसका जवाब 11 मार्च को मतदान के दिन मिलेगा। पंजाब की जनता के मन में फिलहाल क्या मंथन चला, इसका जवाब भी इसी दिन मिलेगा। 'एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस' के सर्वे ने कांग्रेस के बीच हलचल मचा दी है। 
 
सर्वे में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने की राह में सबसे बड़ा रोड़ा दिल्ली से झाडू लेकर पंजाब पहुंचे अरविंद केजरीवाल हैं, जिनकी पार्टी को 28 से 36 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। जहां तक आगामी विधानसभा चुनाव में रुझान का सवाल है तो 34 फीसदी लोग कांग्रेस को पसंद कर रहे हैं। दूसरी तरफ सत्तारुढ़ दल अकाली-भाजपा को 28 फीसदी और अन्य को 11 फीसदी लोग पसंद करते हैं। 
 
15 जनवरी से 24 जनवरी के बीच पंजाब में वोटरों की राय ली गई है। सर्वे में 39 विधानसभा क्षेत्रों के 187 पोलिंग बूथ के 3 हजार 462 वोटरों से बात की। सर्वे में कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह 23 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं, जबकि प्रकाश सिंह बादल को 19 प्रतिशत लोग अपना समर्थन दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की पहली पसंद के लिए 23 प्रतिशत लोग कुछ भी नहीं कह रहे हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आर्थिक लाइफ लाइन, CM धामी ने कहा- क्या है इस बार की तैयारियां

Weather Updates: बारिश और बिजली ने ली 49 लोगों की जान, IMD ने फिर जारी किया अलर्ट

ट्रंप टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, 9 जुलाई तक नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क

LIVE: पीएम मोदी का 50वां वाराणसी दौरा, देंगे 3,880 करोड़ की 44 परियोजनाओं की सौगात

तहव्वुर राणा 18 दिन की NIA रिमांड पर, खुलेंगे मुंबई हमले से जुड़े राज

अगला लेख