Publish Date: Tue, 15 Feb 2022 (12:57 IST)
Updated Date: Tue, 15 Feb 2022 (13:05 IST)
नई दिल्ली। पंजाब चुनाव से पहले मंगलवार को कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। अश्चिनी कुमार पंजाब से राज्यसभा सांसद थे।
कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सुबह इस्तीफा भेजा और कहा कि वह पार्टी से बाहर रहकर देश के लिए बेहतर तरीके से कार्य कर सकते हैं।
अश्विनी मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में कानून मंत्री थे। वह 46 वर्षों से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे।
अश्चिनी कुमार सोनिया गांधी के वफादार माने जाते थे। जी-23 नेताओं के समय में भी उन्होंने सोनिया गांधी का बचाव किया था।
webdunia
Publish Date: Tue, 15 Feb 2022 (12:57 IST)
Updated Date: Tue, 15 Feb 2022 (13:05 IST)