पंजाब में भगवंत मान शनिवार को पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

Webdunia
शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (21:56 IST)
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान शनिवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात करके राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
 
मान यहां पास स्थित मोहाली में पार्टी विधायकों की बैठक में आप के विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने के एक दिन बाद दावा पेश करेंगे।
 
आम आदमी पार्टी के नेता अमन अरोड़ा ने यहां कहा कि आज यहां विधायक दल की बैठक हुई। हमने औपचारिक रूप से भगवंत मान को अपना नेता चुना है। उन्होंने कहा कि मान शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
 
आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं। आप ने चुनाव में कांग्रेस और शिअद-बसपा गठबंधन को पछाड़ दिया। चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता हार गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख