डुंगूरपुर में गरजे अमित शाह, सत्ता के लिए सनातन धर्म का अपमान

Webdunia
रविवार, 3 सितम्बर 2023 (14:27 IST)
amit shah in rajasthan : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डुंगूरपुर में रैली में I.N.D.I.A गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि 2 दिन से आप इस देश की संस्कृति और सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं।
 
पूर्व भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन के दो प्रमुख दल कांग्रेस और डीएमके कह रहे हैं कि सनातन धर्म को समाप्त कर देना चाहिए। तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने कि लिए इन लोगों ने 'सनातन धर्म' का अपमान किया है।
 
उन्होंने कहा कि राहुल बाबा ने कहा कि जो हिंदू संगठन है वह लश्कर-ए-तैयबा से भी अधिक खतरनाक है। राहुल बाबा आप हिंदू संगठन की तुलना लश्कर-ए-तैयबा से कर रहे हैं, तो वहीं आपके गृहमंत्री कहते थे हिंदू टेरर चल रहा है। ये I.N.D.I.A गठबंधन वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
 
उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्ष में भ्रष्टाचार, घोटाले तथा तुष्टीकरण के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कोई लाल कपड़े पहनता है तो राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत को लाल डायरी दिखती है। इस लाल डायरी में ‘खनन, कालीसिंध, शिक्षक घोटाले’ का ब्योरा है।
 
अमित शाह ने कहा कि आज बेणेश्वर धाम की इस पावन धरा पर भाजपा की 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' की शुरुआत होने जा रही है। डूंगरपुर की धरती हमेशा वीरों की धरती रही है। यहीं राजस्थान और गुजरात के आदिवासी भाईयों ने महाराणा प्रताप के साथ रहकर वर्षों तक युद्ध करके मुगलों की सेना के दांत खट्टे किए थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More