Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजस्थान में भाजपा ने जारी की एक और लिस्ट, अब तक 184 उम्मीद्वार घोषित

Advertiesment
हमें फॉलो करें राजस्थान में भाजपा ने जारी की एक और लिस्ट, अब तक 184 उम्मीद्वार घोषित
, शुक्रवार, 3 नवंबर 2023 (10:46 IST)
Rajasthan bjp candidates list : भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 2 और उम्मीदवारों के नाम शुक्रवार को घोषित किए।
 
पार्टी ने टोडाभीम (अजजा) सीट से रामनिवास मीणा और शिव सीट से स्वरूप सिंह खारा को मैदान में उतारा है। पार्टी ने अब तक कुल 184 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कभी भी किया जा सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा इससे पहले 3 सूचियों में 182 उम्मीदवार तय कर चुकी है। इन 2 और नाम के साथ वह कुल 184 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने अब तक 156 उम्मीद्वारों के नाम का ऐलान किया है।
 
राज्य की सभी 200 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी। नामांकन छह नवंबर तक दाखिल किए जा सकते हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश चुनाव में बागी हुए विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री और सांसद बढ़ाएंगे भाजपा और कांग्रेस की मुश्किलें