भजनलाल शर्मा कौन हैं जिन्हें बनाया गया राजस्थान का मुख्यमंत्री

Webdunia
मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (16:40 IST)
Rajasthan New Chief Minister : भजनलाल शर्मा (Bhajan lal Sharma) को राजस्थान (Rajasthan) का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। मध्यप्रदेश की तरह है भाजपा ने राजस्थान में भी चौंकाया है। जानिए कौन हैं भजनलाल शर्मा। भजनलाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं और बीजेपी के महामंत्री हैं।

बैठक में भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं पार्टी के अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी में उनके नाम का ऐलान किया गया। उनके पास राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री है।
ALSO READ: तीन दिन में तीसरी बार चौंकाया, भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के अगले मुख्‍यमंत्री
सांगानेर भाजपा की परंपरागत विधानसभा सीट है। 20 साल से यहां कांग्रेस एक बार भी चुनाव नहीं जीत पाई। पिछले चुनाव में भाजपा के अशोक लाहौटी ने कांग्रेस के पुष्पेन्द्र भारद्वाज को 35 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

कांग्रेस ने पुष्पेन्द्र भारद्वाज पर ही भरोसा जताया है, जबकि भाजपा ने वर्तमान विधायक लाहौटी का टिकट काटकर संगठन से जुड़े भजन लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके साथ ही राज्य में दो डिप्टी सीएम होंगे। दीया कुमार और प्रेमचंद्र बैरवा को डिप्टी सीएम चुना गया है। वासुदेव देवनानी राजस्थान विधानसभा के स्पीकर होंगे।
Show comments

जरूर पढ़ें

Honda की पहली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक WN7 लॉन्च, 130 KM की रेंज, भारत में क्या रहेगी कीमत

Love jihad : इंदौर में लड़कियों का नंबर मांगा तो खैर नहीं, विधायक के बेटे ने जारी किया फरमान

online gaming bill 2025 : क्या हैं ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नए नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, अश्विनी वैष्णव ने बदलावों पर क्या कहा

EPFO ने आसान की 7 करोड़ से ज्यादा अंशधारकों की राह, पासबुक चेक करना भी होगा आसान

Amit Shah : वोटर अधिकार यात्रा घुसपैठिया बचाव यात्रा, बिहार में राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख