अशोक गहलोत शनिवार को लेंगे शपथ

Webdunia
गुरुवार, 11 दिसंबर 2008 (23:14 IST)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वे शनिवार को शपथ लेंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता पद पर गहलोत के चयन के बाद कांग्रेस के महामंत्री दिग्विजयसिंह ने इस आशय की जानकारी दी।

सिंह ने कहा गहलोत को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है। इससे पूर्व विधायक दल की बैठक में नेता के चयन का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी को सौंपने के बारे में प्रस्ताव पारित किया गया, जिसकी जानकारी गाँधी को देने पर उन्होंने निर्देश दिया कि इस मामले में लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए विधायकों की राय लेकर नेता पद की घोषणा कर दी जाए।

सिंह ने बताया विधायकों की राय लेकर श्रीमती गाँधी से अनुमोदन के बाद गहलोत के नाम की घोषणा की गई है। बैठक में पार्टी के सभी 96 विधायक मौजूद थे।

गहलोत को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मुकुल वासनिक, महामंत्री दिग्विजयसिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं। राज्यपाल से सरकार बनाने का आमंत्रण मिलने के बाद गहलोत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

सूत्रों ने बताया गहलोत के मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। इससे पहले नेता पद के चयन को लेकर कांग्रेस नेताओं में काफी खेमाबंदी हुई तथा खासाकोठी में समर्थकों के बीच हाथापाई की नोबत आ गई।

Show comments

न कार, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमर अब्‍दुल्‍ला?

Gaza: मलबे में 10 हज़ार से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका

क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर

मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव

CID ने दर्ज किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

बुरे फंसे बम! अक्षय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा