गहलोत को मुद्दा बनाने की कोशिश में भाजपा

Webdunia
- कपिल भट्ट, जयपुर।
राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हौवा खड़ा करके उनसे नाराज वर्गों को अपनी तरफ मिलाने की जी तोड़ कोशिश में जुट गई है। भाजपा की ओर से आए दिन किसी न किसी मंच से इस बात को दोहराया जा रहा है कि अगर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीतती है तो अशोक गहलोत ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

सोमवार को भाजपा के महासचिव मुख्तार अब्बास नकवी ने अशोक गहलोत को कांग्रेस का छिपा चेहरा बताते हुए कहा कि कांग्रेस गहलोत के प्रति जनता में नाराजगी के डर से उनको पर्दे के पीछे ही रखना चाहती है। नकवी ने कहा कि वैसे तो कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना नहीं दिख रही है लेकिन फिर भी किन्ही हालात में उसकी सरकार बनती है तो गहलोत ही मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस इन चुनावों में अपना कोई नेता इसलिए सामने नहीं ला रही है क्योंकि कोई साख वाला नेता उसके पास है ही नहीं। दूसरी ओर, भाजपा वसुंधरा राजे को अपना नेता घोषित कर चुनाव मैदान में है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा के पिछले चुनाव में कांग्रेस की हार का बड़ा कारण जाटों और कर्मचारियों की उस समय मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत के प्रति नाराजगी को माना गया था। कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक माने जाने वाले जाट बरसों से अपनी जाति का मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते आ रहे हैं। इसके लिए पिछले लंबे समय से जाट लॉबी कांग्रेस आलाकमान पर दबाव भी बनाती रही है। इन दोनों वर्गों में गहलोत के प्रति नाराजगी और अपनी आंतरिक कलह के चलते कांग्रेस ने किसी भी नेता को भावी मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत नहीं किया है। इसी बात का लाभ उठाते हुए भाजपा अशोक गहलोत का हौवा खड़ा कर रही है।

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

डॉक्‍टरों का प्रदेशव्‍यापी आंदोलन शुरू, काली पट्टी बांधी, जलाएंगे दवाइयों की होली

LIVE: रेखा गुप्ता ने सचिवालय पहुंचकर संभाला कार्यभार, शाम 7 बजे कैबिनेट की पहली बैठक

अखिलेश यादव ने यूपी के बजट को क्यों कहा बड़ा ढोल?

सत्येन्द्र जैन को लगा झटका, बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि मामला खारिज

GIS 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "LiFE" विजन के अनुरूप है प्रदेश की “बॉयो फ्यूल योजना-2025” : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव