वसुंधरा राजे का करिश्मा धराशायी

कांग्रेस भी स्पष्ट बहुमत से दूर

Webdunia
सोमवार, 8 दिसंबर 2008 (17:32 IST)
राजस्थान में वसुंधरा राजे का करिश्मा धराशायी हो गया, लेकिन कांग्रेस सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने के बावजूद अपने बूते पर पूर्ण बहुमत हासिल करती नजर नहीं आ रही है।

राज्य विधानसभा के लिए हुए चुनावों की मतगणना में अब तक घोषित 161 परिणामों में कांग्रेस ने सर्वाधिक 82 पर कब्जा किया है, जबकि भाजपा 56 सीटों तक सीमित है।

बसपा ने अपने प्रदर्शन में बेहतरी दिखाते हुए पाँच सीटें जीत ली हैं, जबकि 13 निर्दलियों ने कामयाबी हासिल की है, जिनमें छह कांग्रेस के बागी हैं।

चुनाव नतीजों के मुताबिक बसपा के बेहतर प्रदर्शन से कांग्रेस को नुकसान पहुँचा, जबकि राज्य में महिलाओं की वजह से मतदान में एक प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का लाभ भाजपा को मिला है।

राज्य में अब तक जो रूझान है उनमें घोषित परिणामों और बढ़त को शामिल किया जाए तो कांग्रेस के खाते में 97 सीटें आती दिख रही हैं, लेकिन 200 सदस्यीय सदन में उसे पूर्ण बहुमत के लिए 101 विधायकों की आवश्यकता होगी। ऐसे में सरकार बनाने के लिए पार्टी के बागी निर्दलियों पर उसकी निगाहें रहेंगी।

पाँच सीटें अन्य दलों के खाते में गई हैं। प्रदेश में जनता दल युनाइटेड ने कुशलगढ़ विधानसभा सीट पर जीत से अपना खाता खोला। पार्टी उम्मीदवार फतहसिंह ने यह सीट जीती है। बसपा भी एक अन्य सीट पर आगे चल रही है। निर्दलीय चार अन्य सीटों पर बढ़त कायम किए हुए हैं।

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं