खाजूवाला में अकेले पड़े कांग्रेसी गोविन्द

Webdunia
शनिवार, 30 नवंबर 2013 (17:07 IST)
FILE
बीकानेर जिले की इकलौती आरक्षित सीट खाजूवाला पर इस दफा जोरदार चुनावी घमासान देखने को मिल रहा है, जहां भाजपा के वर्तमान विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और कांग्रेस के प्रत्याशी गोविन्द मेघवाल के बीच सीधा मुकाबला है।

कांग्रेस को इस सीट पर अपने कार्यकर्ताओं की नाराजगी के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि खाजूवाला के कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी गोविन्द मेघवाल को हजम नहीं कर पा रहे हैं, वहीं पूरे 5 साल पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन से दूर रहे विधायक डॉ. विश्वनाथ की जीत की राह भी इस बार खासी मुश्किल दिख रही है।

सियासी विश्लेषकों की मानें तो सियासी लिहाज से देवीसिंह भाटी के दबदबे वाले खाजूवाला क्षेत्र में पिछली दफा डॉ. विश्वनाथ की जीत में देवीसिंह भाटी का अहम योगदान था और इस दफा भी भाटी उनके साथ हैं, जबकि गोविन्द मेघवाल को खाजूवाला में न तो पार्टी नेताओं का सहयोग मिल रहा है और न ही पार्टी कार्यकर्ताओं का इसलिए उन्हें चुनावी जंग अपने बलबूते पर लड़नी पड़ रही है। (कनक मीडिया)
Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

इंदौर के ACP को 'डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश, CBI अधिकारी बताकर दी धमकी

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

हेमंत सोरेन होंगे झारखंड विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन का चेहरा

असल परजीवी भाजपा है, कई क्षेत्रीय दलों को खा गई : रमेश

More