चूरु में पांच पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

Webdunia
शनिवार, 30 नवंबर 2013 (08:00 IST)
FILE
चूरु। राजस्थान में चूरु जिले के छह विधानसभा क्षेत्रो में सत्ता का स्वाद चख चुके पांच पूर्व मंत्रियों को अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है।

चूरु से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे के करीबी माने जाते हैं और उनका मुकाबला पिछले चुनाव में विजई रहे कांग्रेस के मकबूल मंडेलिया से है।

यहां बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण मतदान आगामी 13 दिसम्बर को होना है और विकल्प के रुप में बसपा ने धनपत को मैदान में उतारा है। धनपत ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

सुजानगढ सीट पर कांग्रेस तथा भाजपा के पूर्व मंत्री आमने-सामने है। कांग्रेस के भंवर लाल मेघवाल दो बार मंत्री रह चुके है लेकिन बड़बोलेपन के कारण उन्हें मंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी खेमाराम मेघवाल भी 2003 में वसुंधरा राजे की सरकार में मंत्री रह चुके है। दोनो के बीच मुकाबला कड़ा है।

सरदारशहर से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री भंवर लाल शर्मा का भाजपा के मौजूदा विधायक अशोक पींचा से सीधा मुकाबला होने से शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर है।

इसी तरह तारानगर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री भाजपा प्रत्याशी जयनारायण पूनियां को कांग्रेस के डॉ. सीएस बैद के बीच मुकाबला कांटे का माना जा रहा है। डॉ. बैद को अपने पिता स्वर्गीय चंदनमल बैद से राजनीति विरासत में मिली है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

गोवा में बिहारी श्रमिक की मौत मामला, 3 पुलिसकर्मी सस्‍पैंड

Chhattisgarh : कुएं में जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत, 5-5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

शिवसेना नेता हाथ जोड़ता रहा, निहंगों ने उसे बेदर्दी से काट डाला, सोशल मीडिया में सामने आया VIDEO

युगपुरुष धाम फॉलोअप: कहां गया रजिस्टर, पंचकुईया श्मशान में नहीं मिली बच्चों की मौत की एंट्री?

दिल्ली जल बोर्ड घोटाले की होगी जांच, ED ने की छापेमारी

More