* राजस्थान में नीतिवान सरकार की जरूरत।
* वसुंधराजी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएं।
* फिर छह माह बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाएं।
* और फिर राजस्थान के लोगों के दोनों हाथ में लड्डू होंगे।
* अत: आप 1 नवंबर को भाजपा को वोट दें।
* आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में राजस्थान की सरकार पूरे हिन्दुस्तान में नंबर एक है।
* राजस्थान के लोग प्रदूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
* गेहलोत पीने का शुद्ध पानी राजस्थान को नहीं दे पाए।
* हमने गुजरात में सबसे लंबी पाइप लाइन डाली। हम नर्मदा का पानी गुजरात में ले गए और गुजरात को पानी के संकट से मुक्त कर दिया।
* कांग्रेस सरकार घोटाले में भी पीछे नहीं है।
* राजस्थान में कांग्रेस सरकार के शासनकाल में 40 से अधिक सांप्रदायिक दंगे करवाए।
* महिलाओं पर अत्याचार भी कांग्रेस सरकार से आगे।
* भ्रूण हत्या के मामले में भी राजस्थान आगे।
* शहजादे कहते हैं कि भाजपा भ्रष्टाचार के मामले में वर्ल्ड चैंपियन हैं।
* लेकिन, कांग्रेस ने थल, जल, नभ में घोटाले किए। इनका भ्रष्टाचार तीनों लोकों में फैला हुआ है।
* अब हिन्दुस्तान यह सब ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर सकता।