अशोक गेहलोत और वसुंधरा ने डाला वोट

Webdunia
रविवार, 1 दिसंबर 2013 (12:27 IST)
FILE
राजस्थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर हो रहे मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी अल सुबह अपने मताधिकार का उपयोग किया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर शहर के वर्धमान स्कूल मे स्थित मतदान केन्द्र पर अपने परिजनो के साथ मतदान किया। मतदान के समय गहलोत के साथ उनके पुत्र वैभव तथा पत्नी भी थीं।

मतदान के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को एकतरफा जीत मिलेगी क्योंकि पार्टी की सरकार ने बीते 5 साल में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए हैं। भाजपा से प्रतिस्पर्धा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में न तो मोदी फैक्टर है और न राजे फैक्टर है।

गहलोत ने दावा किजब 8 दिसंबर को चुनावों के परिणाम घोषित होंगे तो भाजपा नेताओं के दावे हवा हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी की विचारधारा देश के हित में नहीं है। 5 राज्यों के चुनावों के नतीजों के बाद देश की एकता और धर्मनिरपेक्षता पर आधारित नया एजेंडा बनेगा।

उधर भाजपा की राज्य इकाई की अध्यक्ष वसुंधरा राजे ने झालावाड़ विधानसभा सीट में तोपखाना स्कूल में बने मतदान केंद्र पर अपने बेटे दुष्यंत सिंह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया। दुष्यंत सांसद हैं।

वसुंधरा राजे ने मतदान केंद्र से बाहर आते हुए अपनी पार्टी की बहुमत से जीत का दावा किया। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

नोटबंदी, छापा, सिविल वॉर, फिर पेपरलीक, Rahul Gandhi ने बताए 7 डर

सड़क धंसी और 19 जगह गड्‍ढे, जानिए बदसूरत हुए रामपथ की असली कहानी

Rahul Gandhi : मेरे आगे तनते हैं, नरेंद्र मोदी के सामने झुकते हैं, ओम बिरला ने राहुल गांधी के सवाल का दिया जवाब

MP में CM और मंत्रियों के साथ स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे इनकम टैक्स, गौवंश परिवहन व ट्यूबवेल खुला छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

RBI को 2000 के कितने नोट वापस मिले, कितने अब भी लोगों के पास

सभी देखें

नवीनतम

Hathras tragedy : FIR में भोले बाबा का नाम क्यों नहीं, मुख्य सेवादार के खिलाफ किन धाराओं में केस?

हाथरस हादसा: नारायण साकार के चरणों की धूल को लेकर मची भगदड़, क्या कह रहे हैं श्रद्धालु- ग्राउंड रिपोर्ट

Weather Updates: यूपी, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत में वर्षा की संभावना, जानें अन्य राज्यों का मौसम

live : हाथरस में सत्संग में त्रासदी, मृतक संख्या बढ़कर 121 हुई

नई सड़कें, इमारतें एक-दो बरसात भी क्यों नहीं झेल पा रही हैं

More