ब्लॉक कांग्रेस ने छोड़ा चन्द्रभान का साथ

Webdunia
शनिवार, 16 नवंबर 2013 (15:42 IST)
FILE
झुंझुनूं। राजस्थान में शेखावाटी अंचल के मंडावा से चुनाव लड़ रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ मौजूदा विधायक रीटा चौधरी चुनाव मैदान से किसी हालत में हटने को तैयार नहीं हैं वहीं मंडावा और अलसीसर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी भी उनका साथ छोड़ गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि मंडावा और अलसीसर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सुश्री रीटा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए कांग्रेस से सामूहिक इस्तीफे दे दिए हैं।

मंडावा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यख सलीम सिंगडी ने शनिवार को बताया कि कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने इस्तीफे भेज दिए हैं।

उन्होंने बताया कि इस्तीफा देने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि वे पार्टी से बगावत कर निर्दलीय लड़ रहीं रीटा चौधरी को अधिक से अधिक वोटों से जिताएंगे। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए, आपका कैसे होगा फायदा

क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर?

ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने भर से आपको छूट नहीं मिल सकती, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा ट्रेन का सफर, रेलवे ने बढ़ाए टिकटों के दाम, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

EC का राहुल गांधी को जवाब, आइए सामने बैठकर करते हैं सभी मुद्दों पर चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मोदी कैबिनेट में पास हुआ पुणे मेट्रो पर प्रस्ताव, 3,626 करोड़ रुपए मंजूर

जब ब्रह्मपुत्र नदी का पानी तीन दिन के लिए हो जाता है लाल, जानिए कामाख्या मंदिर के ‘अम्बुबाची पर्व’ का रहस्य

लोकतंत्र की रक्षा के लिए मीसाबंदियों का संघर्ष स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों जैसा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान समर्थक हैकर्स ने बैंकों और तेल कंपनियों को बनाया निशाना