राजस्थान में तीन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Webdunia
गुरुवार, 28 नवंबर 2013 (17:26 IST)
FILE
जयपुर। राजस्थान विधानसभा की दो सौ में से 199 सीटों के लिए आगामी एक दिसम्बर को होने वाले चुनाव में तीन दिग्गजों केन्द्रीय श्रममंत्री शीशराम ओला, पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इन तीनों के पुत्र चुनावी रण में उतरे हैं।

राजस्थान के जाट दिग्गज बुजुर्ग नेता शीशराम ओला के पुत्र राजस्थान के आपदा राहत राज्य मंत्री बृजेन्द्र ओला (62) अपनी परम्परागत झुंझुनूं जिले की झुंझनूं विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह भरतपुर जिले की कांमा विधानसभा सीट से और पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द्र सिंह बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

झुंझनूं सीट पर ओला का मुकाबला भाजपा के राजीव सिंह और आठ अन्य उम्मीदवारों से हो रहा है। बृजेन्द्र सिंह ओला ने गत विधानसभा चुनाव में भाजपा के डॉक्‍टर मूल सिंह को नौ हजार तीन सौ सौलह मतों से पराजित किया था।

पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह भरतपुर जिले की कांमा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं। जगत सिंह का मुख्य मुकाबला मौजूदा संसदीय सचिव कांग्रेस प्रत्याशी जाहिदा खान से होना तय है।

कांमा क्षेत्र में जगत सिंह, जाहिदा खान के अलावा सत्ररह और उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कांमा में कुल एक लाख 96 हजार से अधिक मतदाता हैं। वर्ष 2008 के चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय तैयब हुसैन की पुत्री जाहिदा खान ने भाजपा के नसरू खां को सात हजार आठ सौ पैसठ मतों से पराजित किया था।

बाडमेर जिले की शिव विधानसभा सीट से पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द्र सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड रहे हैं।

मानवेन्द्र सिंह का मुकाबला अशोक गहलोत सरकार में मंत्री कांग्रेस के प्रत्याशी अमीन खान से है। इस क्षेत्र के मतदाताओं की संख्या दो लाख इक्कीस हजार से अधिक है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार के बीच होने की संभावना है। वर्ष 2008 के चुनाव में कांग्रेस के अमीन खान ने भाजपा के जालम सिंह को 29860 भारी मतों के अंतर से पराजित किया था। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए, आपका कैसे होगा फायदा

क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर?

ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने भर से आपको छूट नहीं मिल सकती, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा ट्रेन का सफर, रेलवे ने बढ़ाए टिकटों के दाम, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

EC का राहुल गांधी को जवाब, आइए सामने बैठकर करते हैं सभी मुद्दों पर चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट, क्या मिलेगा शांति पुरस्कार?

आसाराम की जमानत अवधि बढ़ाने की याचिका पर कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा

भारत ने चीन से आयातित 4 रसायनों पर लगाया डंपिंगरोधी शुल्क, जानें क्या होगा असर

मध्यप्रदेश के गुना में कुएं में संदिग्ध जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत

इजराइली हमलों में कम से कम 14 वैज्ञानिकों की मौत, कितना प्रभावित होगा ईरान का परमाणु कार्यक्रम, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्‍स