राजस्थान में ये दिग्गज हारे और ये जीत गए

Webdunia
रविवार, 8 दिसंबर 2013 (16:33 IST)
FILE
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के तहत मतगणना के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल है और कांग्रेस कार्यालय सूना पड़ा है। राजस्थान में इस बार जहां कई दिग्गजों ने अपनी सीट बच ली तो कई को मुंह की खाना पड़ी।

ये दिग्गज जीते:

FILE
गुलाब चंद कटारिया : विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं भाजपा प्रत्याशी गुलाब चंद कटारिया ने उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश श्रीमाली को 22388 मतों से हराया।



FILE
सिद्धीकुमारी : भाजपा की वर्तमान विधायक और बीकानेर राज परिवार की सिद्धीकुमारी बीकानेर पूर्व सीट से विजयी घोषित की गईं। उन्होंने कांग्रेस के गोपाल गहलोत को पराजित किया।



FILE
वसुंधरा राजे : राजस्थान में झालावाड़ जिले की झालरापाटन विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान विधायक प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस की मीनाक्षी चंद्रावत को 60 हजार वोटों से हराया।



FILE
अशोक गहलोत : राजस्थान में सरदारपुरा सीट से राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भाजपा के शंभूसिंह को 18478 वोटों से हराया। मतदान के बाद अशोक गहलोत ने कहा था कि चुनावों में कांग्रेस को एकतरफा जीत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य में न तो मोदी फैक्टर है और न राजे फैक्टर।

दीपेन्द्रसिंह शेखावत : सीकर जिले की श्रीमाधोपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह शेखावत को भाजपा के झाबरसिंह खर्रा ने हराया।



ये दिग्गज हारे :

FILE
बीडी कल्ला : कांग्रेस के मंत्री और दिग्गज नेता बीडी कल्ला बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट से पराजित हो गए है। उन्हें भाजपा के गोपाल जोशी ने हराया।

देवीसिंह भाटी : राजस्थान में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी कोलायत विधानसभा क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के भंवरसिंह भाटी से एक हजार से अधिक मतों से पराजित हो गए हैं।


Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका ने भारतीय महिलाओं और बच्चो को बख्शा, पुरुष को लगाई बेड़ियां

दूसरी क्‍लास की बच्‍ची को टीचर ने ऐसा थप्‍पड मारा कि आंख का रेटिना ही डैमेज हो गया, परिजन ने की पुलिस में शिकायत

Earthquake: दिल्ली NCR में भूकंप के बाद लोग दहशत में, सुनाई आपबीती

इंदौर में साफ किए गए नाले में किया गया योग, 2 शहरों के महापौर हुए शामिल

GIS 2025: जीआईएस में ओडीओपी एक्स-पो से लोकल उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच