Dharma Sangrah

राजस्थान में वसुंधरा राजे की ताजपोशी

Webdunia
शुक्रवार, 13 दिसंबर 2013 (13:21 IST)
जयपुर। विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त बहुमत हासिल करने के बाद शुक्रवार को वसुंधरा राजे दूसरी बार राजस्थान की मुख्‍यमंत्री बनी। उन्हें राज्यपाल अल्वा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आज सिर्फ वसुंधरा ने ही शपथ ली।

FILE


* वसुंधरा को राज्यपाल अल्वा ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
* शपथ समारोह के दौरान मेरी देश की धरती सोना उगले...., जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा... गीत गूंज रहे थे।
* अंत में जन गण मन के साथ शपथ समारोह समाप्त हुआ।
* पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गेहलोत भी कार्यक्रम में मौजूद।
* नरेन्द्र मोदी समारोह के मुख्‍य मंच पर मौजूद हैं।
* शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने जयपुर पहुंचे शिवराज।
* राज्यभर से लगा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा।
* दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर शपथ लेंगी वसुंधरा।
* राज्यभर से लगा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा।
* वसुंधरा को राज्यपाल मार्गेट अल्वा राजस्थान विधान परिसर में बनाए गए शानदार मंच पर शपथ दिलाएंगी।
* राजस्थान के मामले में यह भी संयोग है कि यहां मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने वाली वसुंधरा भी महिला हैं और शपथ दिलाने वाली राज्यपाल मार्गरेट अल्वा भी। वसुंधरा का पिछला कार्यकाल भी इससे कुछ मिलता-जुलता ही है। पिछले कार्यकाल में जब वसुंधरा मुख्‍यमंत्री थीं तब भी राजस्थान की राज्यपाल एक महिला ही थी। उस समय प्रतिभा पाटिल राज्यपाल थीं, जो बाद में देश की पहली महिला राष्ट्रपति भी बनीं। इतना ही नहीं उस समय विधानसभा अध्यक्ष भी एक महिला ही थी।

KANAK MEDIA
* शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अरूण जेटली, सुषमा स्वराज, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
* आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राजे के शपथग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
* उन्होंने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मार्गेट आल्वा को दोपहर 12 बजे के करीब मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी।
* वसुंधरा राजे दूसरी बार राजस्थान की कमान संभालेंगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या में ध्वजारोहण, धर्मध्वज पर अंकित हर चिह्न की है खास विशेषता

बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी को मिला नोटिस, खाली करना होगा सरकारी आवास, कहां होगा नया ठिकाना?

चीन का भड़काऊ बयान, हम अरुणाचल को मानते ही नहीं

एक पैसे की बेईमानी की हो तो हर सजा मंजूर.. केजरीवाल ने ऐसा क्‍यों और कहां कहा?

जिंदगी के मैदान में भी दिखाया जज्‍बा, मां की मौत के बावजूद SIR सर्वे में जुटी रहीं इंदौर की BLO नीलू गौड़

सभी देखें

नवीनतम

शेख हसीना की पार्टी के ऐलान से उड़ी मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की नींद

ध्वजारोहण समारोह से ‘अयोध्या ब्रांड’ को मिली वैश्विक पहचान

जम्बूरी : युवा ऊर्जा के वैश्विक संगम के साथ सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश

भारत का संविधान अनेकता को एकता में जोड़ने वाला : CM योगी

सीएम योगी के विजन से पूर्वांचल के औद्योगिक विकास का इंजन बना 'गीडा'