लोकतंत्र में जनता भगवान-गहलोत

Webdunia
गुरुवार, 28 नवंबर 2013 (08:52 IST)
FILE
डीग भरतपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संसदीय लोकतंत्र में जनता को भगवान बताते हुए कहा कि अहम और घमंड से सरकार नहीं चलती है।

गहलोत यहां कांग्रेस प्रत्याशी विश्वेन्द्र सिंह के समर्थन में आयोजित चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए गहलोत ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार की जननी है और वसुंधरा राजे के पिछले शासन में भ्रष्टाचार का काला अध्याय लिखा गया था।

उन्होंने कहा कि बौखलाहट में वसुंधरा प्रदेश में उपलब्ध कराई गई नि:शुल्क दवाओं को जहर बता रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों से मिलीभगत के चलते वह इस तरह का बेबुनियाद आरोप लगा कर सरकार को बदनाम कर मनोबल तोड़ने का काम कर रही हैं।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रदेश चुनाव संचालन समिति के प्रभारी डॉ.सी पी जोशी ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार ने देश में लोगों को कानून बना कर अधिकार देने का काम कर संसदीय लोकतंत्र को मजबूत किया है, जबकि भाजपा के नेता लोगों को गुमराह कर सत्ता में आना चाहते हैं।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान में फिर से कांग्रेस के भारी बहुमत से जीत कर सत्ता में आने पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित राजस्थान के गांव और शहरों का विकास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 30 हजार करोड़ रुपए की लागत से बुलट ट्रेन चलायी जाएगी। उन्होंने डीग कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विश्वेन्द्र सिंह को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों आई लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ की दोस्ती में दरार, क्या होने वाला है गैंगवार, लीक Audio में कितनी सचाई

Israel-Iran Conflict : 40 मिनट तक ईरानी मिसाइलों का इजराइल में तांडव, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, एविन जेल में तबाही

ईरान-इजराइल युद्ध से उज्जवला योजना पर मंडराया खतरा, अमेरिका की एंट्री से भारत की बढ़ी टेंशन

Robotaxi : रोबोटैक्सी टैक्सी, बिना ड्राइवर आपको घुमाएगी, एक राइड की कीमत सिर्फ 364 रुपए

भारत जाने वाले अपने नागरिकों को अमेरिका ने किया सतर्क, ट्रैवल एडवाइजरी, 10 राज्यों में न जाएं, आतंकवाद, बलात्कार को बताया कारण

सभी देखें

नवीनतम

मध्य प्रदेश के किसानों की मूंग, उड़द की फसल खरीदेगी सरकार, मूल्य समर्थन योजना में होगी खरीदी

जापान ने पहली बार अपने क्षेत्र में किया मिसाइल परीक्षण

क्या ईरान ने तोड़ा सीजफायर, इजराइल पर मिसाइल हमले से उठे सवाल?

बागेश्वर धाम के सेवादार से व्यापारी को जान का खतरा, 75 लाख की जमीन हथियाने का आरोप

राहुल गांधी ने फिर उठाए महाराष्‍ट्र चुनाव पर सवाल, कहा वोट की चोरी हुई