राजस्थान, तेलंगाना में प्रचार समाप्त, 7 को होगा मतदान

Webdunia
बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (20:23 IST)
नई दिल्ली। तेलंगाना और राजस्थान में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए हाई वोल्टेज प्रचार अभियान बुधवार शाम थम गया। दोनों राज्यों की मतगणना 11 दिसंबर को तीन अन्य राज्यों- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनावों के साथ होगी।
 
छत्तसीगढ़ में 12 और 20 नवंबर को मतदान कराया गया जबकि मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को वोट डाले गए।
 
तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। राज्य में माओवादी प्रभावित 13 निर्वाचन क्षेत्रों में शाम चार बजे और राज्य के शेष 106 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव अभियान शाम पांच बजे थम गया।
 
राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ में बसपा प्रत्याशी की म़ृत्यु के कारण यहां चुनाव स्थगित कर दिया गया है लिहाजा कुल 200 में से 199 सीटों पर ही चुनाव हो रहे है। कांग्रेस ने 195 तथा भाजपा ने सभी सीटों पर  उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के अलावा  कई छोटे दलों तथा निर्दलीय सहित 2274 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
 
तेलंगाना में राजनीतिक पार्टियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए आज अंतिम दिन कई रैलियों का आयोजन किया। विधानसभा के छह सितंबर को भंग होने के तुरंत बाद मतदाताओं को लुभाने के लिए आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया था।
 
टीआरएस सत्ता में बने रहने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। पार्टी सुप्रीमो एवं कार्यकारी मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव चुनाव मैदान में उतरे हैं और उन्होंने राज्य भर में सार्वजनिक सभाएं संबोधित कर जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

ISRO ने उपग्रहों के लिए स्टेशनरी प्लाज्मा थ्रस्टर का 1 हजार घंटे का जीवनकाल परीक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा

24 घंटे, 15 झटके, 10 हजार मौतों की आशंका, ये है 200 साल में आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से तबाही की पूरी कहानी

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं बार हिली धरती

खरगे ने साधा शुल्कों को लेकर सरकार पर निशाना, कहा कि बैंकों को 'कलेक्शन एजेंट' बना दिया

बिहार बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 82.11 फीसदी बच्चे पास, 123 ने किया टॉप

अगला लेख