Publish Date: Sat, 17 Nov 2018 (16:29 IST)
Updated Date: Sat, 17 Nov 2018 (16:58 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को अपनी तीसरी सूची जारी की, जिसमें आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।
इस सूची की खास बात यह है कि इसमें जयपुर राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी का नाम शामिल नहीं है। दीया वर्तमान में सवाई माधौपुर सीट से विधायक हैं। यहां से भाजपा ने आशा मीणा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव एवं केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने यहां यह सूची जारी की। सूची इस प्रकार है-
करणपुर : सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी
जमवा रामगढ़ (सु.) : महेन्द्र पाल मीणा
तिजारा : संदीप दायमा
बानसुर : महेन्द्र यादव
थानागाजी : रोहिताश शर्मा
बांदीकुई : रामकिशोर सैनी
सवाई माधौपुर : श्रीमती आशा मीणा
निवाई (सु.) : रामसहाय वर्मा