Publish Date: Thu, 13 Dec 2018 (13:56 IST)
Updated Date: Thu, 13 Dec 2018 (13:59 IST)
जयपुर। राजस्थान में नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए राजभवन में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने भी बृहस्पतिवार को यहां राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात की। राजभवन के आसपास की सड़कों तथा दीवारों पर रंगरोगन का काम कल शाम से ही चल रहा है।
बड़ी संख्या में सफाई और अन्य कर्मचारी काम पर लगे हैं। राजभवन के सूत्रों के अनुसार, निर्वाचन विभाग के अधिकारी आज यहां राज्यपाल सिंह से मिले और हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव के परिणाम की जानकारी उन्हें दी।
उल्लेखनीय है कि 15वीं विधानसभा के लिए सात दिसम्बर को हुए मतदान में कांग्रेस ने 99 सीटें और भाजपा ने 73 सीटें जीतीं। कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने कल रात राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।