Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आम जनता को राहत दिलाने वाली पत्रकारिता करें : डॉ. रावत

Advertiesment
Prof Ramesh Kumar Rawat
अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी एवं सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (गैंगटोक) के कुलसचिव प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने चोमू के ऐतिहासिक गढ़ गणेश मंदिर में पत्रकारों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने चोमू प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और स्थानीय पत्रकारों का सिक्किम के हिमालयी क्षेत्रों से लाए गए 'ओम' लिखित प्राकृतिक पंचमुखी रुद्राक्ष की कंठी पहनाकर भव्य स्वागत किया।
 
रुद्राक्ष और पत्रकारिता का संबंध : इस अवसर पर रावत ने एक मुखी से लेकर चौदह मुखी रुद्राक्ष के वैज्ञानिक और धार्मिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान शिव ने अपने भक्तों का दुख हरने के लिए अपने आंसुओं के रूप में रुद्राक्ष प्रदान किए, उसी प्रकार पत्रकारों को अपनी कलम रूपी स्याही की बूंदों से ऐसी पत्रकारिता करनी चाहिए जिससे पीड़ित जनता को राहत मिले और वे आशीर्वाद प्रदान करें।
 
इनका हुआ सम्मान : प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने गढ़ गणेश मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित नागरिकों की मौजूदगी में गढ़ गणेश मंदिर पुजारी बालकृष्ण शर्मा, एडवोकेट पुष्पमित्र भारद्वाज, राकेश माहेश्वरी, कमल माहेश्वरी, प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. केएल कुमावत, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, पत्रकार डॉ. सीताराम कुमावत, गोविंद सैनी, अमित कुमावत, गोविंद तिवाड़ी, राजेंद्र सैनी, मदन सैनी, युवराज कुमावत आदि का सम्मान किया गया। 
 
इस आयोजन की सफलता पर अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता (तूँगा वाले), मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कट्टा, प्रधानमंत्री चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष गंगा राम खंडेलवाल, प्रधान संपादक राम निरंजन खुटेटा (खंडेलवाल), राष्ट्रीय युवा संयोजक शरद फरसोइया, सह-प्रभारी राम बाबू गुप्ता, भवन संयोजक रमेश चंद खंडेलवाल, सखी सहेली मंच की संयोजक मधु खंडेलवाल सहित महासभा की जयपुर कार्यकारिणी ने हर्ष व्यक्त किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे