Dharma Sangrah

राज्यसभा चुनाव : BJP ने पीयूष गोयल को महाराष्ट्र व निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया, 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

Webdunia
रविवार, 29 मई 2022 (19:21 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिनमें केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण को क्रमश: महाराष्ट्र और कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया गया है।
 
 इन 16 उम्मीदवारों में से 6 उत्तरप्रदेश से हैं। पार्टी ने राज्य से दो महिलाओं दर्शना सिंह और संगीता यादव को मैदान में उतारा है।
 
पार्टी ने कर्नाटक, महाराष्ट्र और बिहार से दो-दो और मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड व हरियाणा से एक-एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। 
 
हरियाणा से राज्यसभा सदस्य रहे भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम का नाम उम्मीदवारों की पहली सूची में नहीं है। पार्टी ने हरियाणा से पूर्व विधायक कृष्ण लाल पंवार को उम्मीदवार बनाया है। 
 
मध्यप्रदेश से कविता पाटीदार, राजस्थान से घनश्याम तिवारी और उत्तराखंड से कल्पना सैनी के नामों की घोषणा की गई है। 
 
बिहार से पार्टी ने सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की विज्ञप्ति के अनुसार अनिल सुखदेवराव बोंडे को महाराष्ट्र से जबकि जग्गेश को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या में ध्वजारोहण, धर्मध्वज पर अंकित हर चिह्न की है खास विशेषता

बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी को मिला नोटिस, खाली करना होगा सरकारी आवास, कहां होगा नया ठिकाना?

चीन का भड़काऊ बयान, हम अरुणाचल को मानते ही नहीं

एक पैसे की बेईमानी की हो तो हर सजा मंजूर.. केजरीवाल ने ऐसा क्‍यों और कहां कहा?

जिंदगी के मैदान में भी दिखाया जज्‍बा, मां की मौत के बावजूद SIR सर्वे में जुटी रहीं इंदौर की BLO नीलू गौड़

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने जिस भारतीय लड़की को 18 घंटे हिरासत में रखा, अब उसने किया ये पोस्‍ट, जानिए भारत को लेकर क्या कहा

झारखंड में DJ को लेकर सख्‍त आदेश, नहीं बजा सकेंगे रात 10 बजे के बाद

LIVE: संविधान दिवस पर संसद भवन में हुआ कार्यक्रम, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने किया संबोधित

कब खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की ने लगाई समझौते पर मोहर, क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

NCERT के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण में झारखंड के शिक्षक

अगला लेख