Festival Posters

Rajya Sabha Election : मध्यप्रदेश से तन्खा, सुमित्रा और कविता निर्विरोध चुने गए, विवेक तन्खा लगातार दूसरी बार निर्वाचित

Webdunia
शुक्रवार, 3 जून 2022 (18:48 IST)
भोपाल। वरिष्ठ वकील एवं कांग्रेस नेता विवेक तन्खा, भाजपा की महिला नेता कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि को शुक्रवार को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। तन्खा उच्च सदन में लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं जबकि वाल्मीकि और पाटीदार दोनों ही राज्यसभा में पहली बार जा रहे हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव और राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी एपी सिंह ने परिणामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य की तीन खाली सीटों के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था जबकि आज उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख थी।

सूत्रों ने कहा कि पाटीदार और वाल्मीकि को राज्यसभा भेजकर भाजपा ने वर्ष 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) और दलित कार्ड भी खेला है। पाटीदार पहले मध्यप्रदेश महिला आयोग के सदस्य के तौर पर काम कर चुकी हैं। वहीं वाल्मीकि तीन दफा जबलपुर नगर निगम में पार्षद एवं एक बार एल्डरमैन रह चुकी हैं।

तन्खा वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं और उनका मौजूदा कार्यकाल अगले माह समाप्त हो जाएगा। मध्य प्रदेश की कुल 11 राज्यसभा सीटों में से मौजूदा समय में भाजपा के पास आठ जबकि कांग्रेस के पास तीन सीटें हैं।

इस समय मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, एल मुरुगन और धर्मेंद्र प्रधान, अकबर, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, सुमेर सिंह सोलंकी और संपतिया उइके हैं जबकि दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा और राजमणि पटेल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

कहां हैं Imran Khan, क्यों उड़ी अफवाह, क्या जेल में हो गई हत्या, सोशल मीडिया की अफवाह में कितना सच

शेख हसीना की पार्टी के ऐलान से उड़ी मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की नींद

ध्वजारोहण समारोह से ‘अयोध्या ब्रांड’ को मिली वैश्विक पहचान

जम्बूरी : युवा ऊर्जा के वैश्विक संगम के साथ सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश

भारत का संविधान अनेकता को एकता में जोड़ने वाला : CM योगी

अगला लेख