राखी वही जो भैया के मन भाए

Webdunia
WDWD
रक्षाबंधन का त्योहार करीब आ रहा है और हर ओर दुकानें राखियों से सज रही हैं। किसी को बड़ी राखी पसंद है तो किसी को छोटी। कोई रंग-बिरंगी, चमकीली रा‍खियों की ओर आकृष्‍ट हो रहा है ‍तो किसी को चाँदी की राखियाँ लेनी हैं। हर ओर उत्सव का माहौल है और बहनें तत्परता से अपनी पसंद की राखियाँ अपने भाइयों के लिए खरीद रही हैं। इस बार की राखी पर बहनों के ‍‍लिए ढेर सारी राखियाँ बाजार में मौजूद हैं, जो वे अपने भाइयों की कलाई पर बाँध सकती हैं -

रेशम की राखियाँ- रेशम की रा‍खियों से पूरा बाजार अटा पड़ा है। हर कोई अपने पसंदीदा रंग की रेशम की राखियाँ खरीद रहा है। लाल, हरे, पीले, गुलाबी और न जाने कितने रंगों में तैयार की गई रेशम की ये राखियाँ काफी खूबसरत हैं और कम कीमत पर उपलब्ध हैं। खासकर छोटे बच्चों को ये राखियाँ काफी विशेष रूप से पसंद आने वाली हैं। भाभियों के लिए भी रेशम की ही बनी राखियाँ बड़े पैमाने पर खरीदी जा रही हैं।

जरी की राखियाँ- रेशम की ही बनी राखियों पर जरी का सुंदर काम रहता है। मोतियों और सितारों से जड़ी ये राखियाँ जितनी खूबसूरत दिखती हैं, कलाइयों पर भी ये उतनी ही फबती हैं। इसलिए महिलाएँ जरी वाली राखियाँ जरूर खरीदती हैं।

सोने-चाँदी की राखियाँ- जो बहनें अपने भाई को कुछ खास देना चाहती हैं, उनकी राखियाँ भी खास होती हैं। जैसे सोने और चाँदी की बनी खूबसूरत राखियाँ, जो दिखने के साथ-साथ खास होती भी हैं। ये राखियाँ 20 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की मिल जाती हैं।

कुंदन की राखियाँ - खास राखियों में कुंदन से सजी हुई राखियाँ भी खूब पसंद की जाती हैं। चूडि़यों पर कुंदन से कारीगरी की जाती है और महिलाएँ उसे बहुत पसंद भी करती हैं। राखियों पर भी ऐसी ही आकर्षक कारीगरी की जाती है।

कार्टून राखियाँ - ये राखियाँ खासतौर से बच्चों के लिए तैयार की जाती हैं। यह सच भी है कि ये राखियाँ बच्चों को लुभाती हैं।

स्पंजी राखियाँ - इन राखियों की माँग पहले ज्‍यादा थी, लेकिन धीरे-धीरे लोगों की पसंद बदलती गई। अब लोगों को बड़े आकार की राखियाँ पसंद नहीं आती हैं, लेकिन पुरानी पीढ़ी के कुछ लोग आज भी इन्हीं राखियों को बाँधना पसंद करते हैं। ये राखियाँ काफी चौड़ी और चमकीली होती हैं, जिस पर भाइयों के लिए कोई संदेश लिखा होता है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नवरात्रि दुर्गा पूजा के फलाहार, जानें 9 दिनों के व्रत की रेसिपी

अप्रैल फूल डे 2025 से जुड़े 20 अनोखे और मजेदार फैक्ट्स जो आपको हैरान कर देंगे

गुड़ी पड़वा विशेष: गुड़ी पर क्यों चढ़ाते हैं गाठी/पतासे का हार, जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Chaitra navratri diet: नवरात्रि में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? जानें सही डाइट टिप्स

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

सभी देखें

नवीनतम

बैठते या खड़े होते समय चटकती हैं पैरों की हड्डियां? जानिए इसके 5 बड़े कारण

ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन, रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन... खास अंदाज में कहें ईद मुबारक

सुबह उठते ही लगती है तेज भूख? जानिए इसके 5 चौंकाने वाले कारण और राहत के उपाय

Gudi padwa Essay: गुड़ी पड़वा पर आदर्श निबंध हिन्दी में

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे