रक्षा बंधन 2023 : 30 अगस्त को है राखी बांधने का दिन, जानें सबसे शुभ मुहूर्त

Webdunia
Raksha Bandhan 2023: 30 अगस्त को सुबह 10:58 से रात्रि 09:01 तक भद्रा काल रहने के कारण कहा जा रहा है कि 09:01 के बाद ही राखी बांधी जा सकती है। पूर्णिमा अगले दिन सुबह 07:07 रहेगी इसलिए उसके पहले राखी बांध सकते हैं। परंतु कुछ ज्योतिष विद्वानों के अनुसार 30 अगस्त को दिन में भद्रा काल के इस विशेष समय भी राखी बांध सकते हैं। ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया के अनुसार जानें शुभ समय।
ALSO READ: रक्षा बंधन 2023 पर भद्रा का साया, 31 अगस्त को राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त
भद्रा काल कब से कब तक रहेगा- 30 august 2023 bhadra time in hindi :- 
रक्षा बंधन 2023 मुहूर्त टाइम- 
ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया के अनुसार रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त-
अत्यंत शुभ मुहूर्त- प्रात: 06 से 09 बजे तक (भद्रा एवं पंचक उदय से पूर्व)
शुभ और मंगलकारी मुहूर्त- मध्यान्ह 3:30 से 6:30 बजे तक (भद्रा के मुख काल की 5 घटी पश्चात्)
प्रदोषकाल : सायंकाल 5:00 बजे से 6:30 बजे तक
 
नोट : राजस्थान के कुछ ज्योतिषियों अनुसार भद्रा मान्य नहीं है इसलिए 30 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन राखी दिन या रात में किसी भी शुभ मुहूर्त या चौघड़िया में बांध सकते हैं।

हालांकि राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के अनुसार रक्षाबंधन 30 अगस्त की रात 08:04 बजे शुरू होगा और उसी तिथि को रात 11:36 बजे समाप्त होगा। रक्षाबंधन इसी समय में मनाना चाहिए दिन के समय कोई 'मुहूर्त' नहीं है।
 
अपराह्न का समय रक्षा बन्धन के लिए अधिक उपयुक्त माना जाता है जो कि हिन्दु समय गणना के अनुसार दोपहर के बाद का समय है। यदि अपराह्न का समय भद्रा आदि की वजह से उपयुक्त नहीं है तो प्रदोष काल का समय भी रक्षा बन्धन के संस्कार के लिये उपयुक्त माना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vasumati Yog: कुंडली में है यदि वसुमति योग तो धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

मांगलिक लड़की या लड़के का विवाह गैर मांगलिक से कैसे करें?

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम का श्रीकृष्ण से क्या है कनेक्शन?

Akshaya-tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन क्या करते हैं?

Aaj Ka Rashifal: पारिवारिक सहयोग और सुख-शांति भरा रहेगा 08 मई का दिन, पढ़ें 12 राशियां

vaishkh amavasya 2024: वैशाख अमावस्या पर कर लें मात्र 3 उपाय, मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न

08 मई 2024 : आपका जन्मदिन

08 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya : अक्षय तृतीया का है खास महत्व, जानें 6 महत्वपूर्ण बातें

अगला लेख