Dharma Sangrah

किस तरह मनाते हैं रक्षा बंधन का त्योहार?

अनिरुद्ध जोशी
रक्षा बंधन का त्योहार हर प्रांत में अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है परंतु फिर भी सभी में कुछ कॉमन रीति रिवाज भी होते हैं। आओ जानते हैं कि रक्षा बंधन का त्योहार आमतौर पर कैसे मनाया जाता है।
 
 
1. ऐसी मान्यता है कि रक्षा बंधन के दिन भाई अपनी बहन (यदि विवाह हो गया है तो) को अपने घर बुलाता है और भाई दूज के दिन बहन अपने भाई को अपने घर बुलाती है।
 
2. बहन भाई के लिए मिठाई, राखी या सूत का धागा, नारियल आदि अपने घर से लाती है।
 
3. इसके अलावा तिलक करने के लिए कुंकु व अक्षत, सिर पर रखने के लिए छोटा रुमाल अथवा टोपी रहती है।
 
4. बहन पहले भाई को पूर्व दिशा में मुख करके पाट पर बैठाती हैं। फिर सिर पर टोपी या रुपाल रखती है।
 
5. पूजा की थाली में कुंकु, चावल, मिठाई, नारियल, राखी आदि रखकर दीप जलाती है।
 
6. फिर भाई के हाथों में नारियल और सवा रुपया रखकर इसके बाद कुंकु, हल्दी और अक्षत से तिलक लगाती हैं।
 
7. तिलक लगाने के बाद दाहिने हाथ की कलाई पर राखी बांधती है। 
 
8. राखी बांधते वक्त यह मंत्र बोला जाता है:-
येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वां अभिबन्धामि रक्षे मा चल मा चल।।
 
9. इसके बाद बहन भाई की आरती उतारती है और लोटे में भरा जल आसपास छोड़ती है। साथ ही भाई की उन्नती, सेहत और सुख के लिए मनोकामना करती है।
 
10. अंत में भाई आरती थी थाली में याथाशक्ति नगदी रखकर बहन को गिफ्‍ट या उपहार देकर उसके पैर पड़ता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Vivah Panchami upaay : विवाह पंचमी पर किए जाने वाले 5 मुख्य उपाय

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Margashirsha Month 2025: आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं तो मार्गशीर्ष माह में करें ये 6 उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

18 November Birthday: आपको 18 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

गीता जयंती पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता के बारे में जानें और जीते लाखों के इनाम

Margashirsha Amavasya: मार्गशीर्ष अमावस्या कब है, 19 या 20 नवंबर? जानें शुभ मुहूर्त

Gita jayanti 2025: इस वर्ष 2025 में कब है गीता जयंती?

अगला लेख