राखी का त्योहार कैसे मनाएं जानिए क्या है सही सही विधि और राखी बांधने का मंत्र और तरीका

Webdunia
Raksha bandhan 2022 : 11 अगस्त 2022 गुरुवार को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। भाई बहन के इस त्योहार को राखी भी कहते हैं। संपूर्ण भारत में इस पर्व को मनाया जाने की परंपरा भिन्न भिन्न है। हालांकि कुछ कॉमन रीति रिवाज भी है। आओ जानते हैं कि राक्ष का यह त्योहार किस तरह मनाते हैं।
 
 
आओ जानते हैं कि कैसे मनाया जाता है राखी का त्योहार- Rakhi kaise manaya jata hai
 
1. ऐसी मान्यता है कि रक्षा बंधन के दिन भाई अपनी बहन (यदि विवाह हो गया है तो) को अपने घर बुलाता है और भाई दूज के दिन बहन अपने भाई को अपने घर बुलाती है।
 
2. बहन भाई के लिए मिठाई, राखी या सूत का धागा, नारियल आदि अपने घर से लाती है।
 
3. इसके अलावा तिलक करने के लिए कुंकु व अक्षत, सिर पर रखने के लिए छोटा रुमाल अथवा टोपी रहती है।
 
4. बहन पहले भाई को पूर्व दिशा में मुख करके पाट पर बैठाती हैं। फिर सिर पर टोपी या रुमाल रखती है।
 
5. पूजा की थाली में कुंकु, चावल, मिठाई, नारियल, राखी आदि रखकर दीप जलाती है।
 
6. फिर भाई के हाथों में नारियल और सवा रुपया रखकर इसके बाद कुंकु, हल्दी और अक्षत से तिलक लगाती हैं।
 
7. तिलक लगाने के बाद दाहिने हाथ की कलाई पर राखी बांधती है। 
8. राखी बांधते वक्त यह मंत्र बोला जाता है:-
येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वां अभिबन्धामि रक्षे मा चल मा चल।।
 
9. इसके बाद बहन भाई की आरती उतारती है और लोटे में भरा जल आसपास छोड़ती है। साथ ही भाई की उन्नती, सेहत और सुख के लिए मनोकामना करती है।
 
10. अंत में भाई आरती थी थाली में याथाशक्ति नगदी रखकर बहन को गिफ्‍ट या उपहार देकर उसके पैर पड़ता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सावन मास में कितने और कब कब प्रदोष के व्रत रहेंगे, जानिए महत्व और 3 फायदे

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए होगी धन की वर्षा

देवशयनी एकादशी पर करें इस तरह से माता तुलसी की पूजा, मिलेगा आशीर्वाद

sawan somwar 2025: सावन सोमवार के व्रत के दौरान 18 चीजें खा सकते हैं?

एक्सीडेंट और दुर्घटनाओं से बचा सकता है ये चमत्कारी मंत्र, हर रोज घर से निकलने से पहले करें सिर्फ 11 बार जाप

सभी देखें

धर्म संसार

कैलाश मानसरोवर भारत का हिस्सा क्यों नहीं है? जानिए कब और कैसे हुआ भारत से अलग?

03 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

03 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

देवशयनी एकादशी की पूजा, उपाय, व्रत का तरीका, मंत्र और महत्व

नागपंचमी का त्योहार कब मनाया जाएगा, पूजा का शुभ मुहूर्त जानिए

अगला लेख