जानें राखी पर्व पर रक्षासूत्र बांधने का शक्तिशाली मंत्र

Webdunia
ये है रक्षाबंधन पर्व का पवित्र मंत्र 


 
राखी सामान्यतः बहनें, भाई को बांधती हैं, परंतु पुत्री द्वारा पिता, दादा, चाचा को अथवा कोई भी किसी से भी संबंध मधुर बनाने की भावना से, सुरक्षा की कामना के साथ रक्षासूत्र बांध सकता है। प्रकृति संरक्षण के लिए वृक्षों को राखी बांधने की परंपरा भी प्रारंभ हो गई है। 
 
सनातन परंपरा में किसी भी कर्मकांड व अनुष्ठान की पूर्णाहुति बिना रक्षासूत्र बांधे पूरी नहीं होती। प्रातः स्नानादि से निवृत्त होकर लड़कियां और महिलाएं पूजा की थाली सजाती हैं।
 
थाली में राखी के साथ रोली या हल्दी, चावल, दीपक व मिष्ठान्न आदि होते हैं। पहले अभीष्ट देवता और कुल देवता की पूजा की जाती है, इसके बाद रोली या हल्दी से भाई का टीका करके उसकी आरती उतारी जाती है व दाहिनी कलाई पर राखी बांधी जाती है। 
 
भाई, बहन को उपहार अथवा शुभकामना प्रतीक कुछ न कुछ भेंट अवश्य देते हैं और उनकी रक्षा की प्रतिज्ञा लेते हैं। यह एक ऐसा पावन पर्व है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को पूरा आदर और सम्मान देता है। रक्षाबंधन के अनुष्ठान के पूरा होने तक व्रत रखने की भी परंपरा है।
 
रक्षासूत्र बांधते समय रक्षाबंधन के अभीष्ट मंत्र/श्लोक का उच्चारण करें :- 
 
 
 

यह रक्षाबंधन का अभीष्ट मंत्र है :- 

 


 
'येन बद्धो बलि राजा दानवेन्द्रो महाबल। 
तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल'
 
अर्थात जिस रक्षासूत्र से महान शक्तिशाली दानवेन्द्र राजा बलि को बांधा गया था, उसी रक्षाबंधन से मैं तुम्हें बांधता हूं, जो तुम्हारी रक्षा करेगा।





 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बसंत पंचमी पर माता सरस्वती के अलावा किसकी होती है पूजा? वैवाहिक जीवन में मिलता है लाभ

राजनीति में आसान नहीं है राहुल गांधी की राह, जानिए क्या कहते हैं सितारे?

Magh mah gupt navratri 2025: माघ माह की गुप्त नवरात्रि में करें 5 अचूक उपाय, जीवन के हर संकट हो जाएंगे दूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शपथ ग्रहण कुंडली से जानें उनकी सरकार का भविष्य, चलेगी या जाएगी

माघ गुप्त नवरात्रि पर जानें महत्व, विधि और 10 खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

02 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

02 फरवरी 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

Ratha Saptami Date 2025: रथ सप्तमी क्यों मनाई जाती है?

देवनारायण जयंती पर जानिए उनके बारे में 5 रोचक बातें

Monthly Horoscope February 2025 : फरवरी का महीना 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल