Hanuman Chalisa

दिलचस्प प्रश्नावली : जानिए कैसे भाई हैं आप

Webdunia
आप अपने आपको दुनिया का सबसे अच्छा भाई मानते हैं लेकिन क्या आपकी बहन भी इस बात को स्वीकार करती है? आइए रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर हम परखें अपने पवित्र प्यार को? भाइयों के लिए यह प्रश्न तालिका दी जा रही है। आप एक कागज और पेंसिल लेकर बैठें। हर प्रश्न का आप ईमानदारी से जवाब दें और उसे कागज पर नोट कर लें। तालिका के अंत में हमारी दी गई अंक तालिका से अपने नंबर मिलाएं और अंत में उन्हें जोड़ कर हमारे निष्कर्ष को पढ़ें कि क्या वाकई में आप एक आदर्श भाई हैं?



1. आपकी बहन अक्‍सर आपकी अलमारी, टेबल और बैग आदि व्‍यवस्थित करती है। उसके इस व्‍यवहार को आप किस तरह देखते हैं:

a) उसे घर सजाने की आदत है।
b) मम्‍मी को प्रभावित करना चाहती है।
c) मुझ पर नजर रखने का तरीका है।
d) वो मेरा ख्‍याल रखती है।

FILE

2. आपकी छोटी बहन पहली बार कॉलेज में एडमिशन ले रही है। कॉलेज की औपचारिकत ाएं पूरी करने से वह कतरा रही है। अब आपकी प्रतिक्रिया क्‍या होगी :

a) आप खुद जाकर कॉलेज की औपचारिकत ाए ं पूरी कर देंगे।
b) उसे चालान फार्म, बैंक ड्राफ्ट आदि के बारे में समझाकर घर से भेजेंगे।
c) उसके साथ कॉलेज जाकर हर काम में मदद करेंगे।
d) उसे अपना काम खुद करने की सलाह देंगे।


FILE


3. आपकी बहन की कोचिंग देर रात को छूटती है। उसे रोज अकेले घर आना-जाना पड़ता है। इस तरह बहन के रोज देर रात घर पहु ंचने पर आपकी प्रतिक्रिया क्‍या होगी:

a) आप उसे कोई अन्‍य कोचिंग क्‍लास ज्‍वॉइन करने की सलाह देंगे।
b) आप रोज खुद उसे लेने कोचिंग ज ाए ंगे।
c) उसे सतर्क रहने की सीख देकर यह सिलसिला चलने देंगे।
d) मम्‍मी-पापा से बोलकर उसकी कोचिंग बदलवा देंगे।


FILE


4. आपकी बहन को कॉलेज में कुछ सीनियर छात्र परेशान कर रहे हैं। उसने घर आकर इन सारी बातों की शिकायत आपसे की है। अब आपका अगला कदम क्‍या होगा :

a) आप अपने दोस्‍तों के साथ जाकर उन छात्रों से झगड़ा करेंगे।
b) आप कॉलेज जाकर वहां के प्राचार्य से उन लड़कों की शिकायत करेंगे।
c) मामले को समझकर, बहन को इसे सुलझाने का बेहतर विकल्‍प बत ाए ंगे।
d) उसे कॉलेज में सभी लड़कों से दूर रहने की सलाह देकर मामला सुलझ ाए ंगे।


FILE


5. आपकी बहन, आपके कुछ दोस्‍तों से बहुत घुल-मिल गई है। अपने दोस्‍तों और बहन की मित्रता पर आपकी प्रतिक्रिया क्‍या होगी :

a) आप अपनी बहन को आपके दोस्‍तों से बात न करने की सलाह देंगे।
b) आप अपने दोस्‍तों को घर पर लाना बंद कर देंगे।
c) आप अपनी बहन को एक सीमा तक ही दोस्‍ती रखने की सलाह देंगे।
d) आप इस रिश्‍ते को बहुत सहजता से लेंगे।


FILE


6. आपकी बहन आपसे कुछ नहीं छिपाती। एक दिन वह आपको उस लड़के से मिलवाना चाहती है, जिसे वह पसंद करती है। यह सुनने के बाद आपकी प्रतिक्रिया क्‍या होगी :

a) आप उस लड़के से मिलने ज ाए ंगे और उसे परखने की कोशिश करेंगे।
b) बहन को डा ंटकर मां से उसकी शिकायत करेंगे।
c) उसे इन सब बातों से ध्‍यान हटाकर पढ़ाई में मन लगाने की सलाह देंगे।
d) उस लड़के से अकेले में मिलने ज ाए ंगे और उसे अपनी बहन से दूर रहने की ताकीद करेंगे।


FILE


7. आपकी बहन एक मंच पर प्रस्‍तुति दे रही है। उसकी प्रस्‍तुति के दौरान कुछ दर्शक फिकरे कसते हैं। आपके लिए यह बर्दाश्‍त करना कठिन है। ऐसे में आपकी प्रतिक्रिया क्‍या होगी :

a) आप समारोह में ही उन दर्शकों से लड़ाई-झगड़ा करेंगे।
b) आप आयोजकों से कहकर उन्‍हें बाहर करवा देंगे।
c) अपनी बहन को डा ंटेंगे और उसे ऐसे कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने देंगे।
d) उसे सिर्फ स्‍तरीय कार्यक्रमों में प्रस्‍तुति देने के लिए समझ ाए ंगे।


FC


8. आप जिसे प्‍यार करते हैं, उसे आपकी बड़ी बहन बिलकुल पसंद नहीं करती। ऐसी परिस्थिति में आपकी प्रतिक्रिया क्‍या होगी:

a) आप उसके विचारों को पुराना साबित कर देंगे।
b) आप उसके प्‍यार में कम ियां निकालना प्रारंभ कर देंगे।
c) आप बहन को समझाने की कोशिश करेंगे।
d) बहन की बात मानकर अपना रिश्‍ता तोड़ लेंगे।


FILE


यूं परखें खुद क ो

नीचे दी गई अंक तालिका से अपने उत्‍तरों का मिलान करें। अंकों को जोड़कर खुद का आकलन करें।

A- B- C- D

प्रश् न1. 6- 4- 2- 8

प्रश् न2. 8- 6- 4- 2

प्रश् न3. 4- 8- 6- 2

प्रश् न4. 8- 4- 6- 2

प्रश् न5. 2- 4- 8- 6

प्रश् न6. 6- 2- 4- 8

प्रश् न7. 8- 4- 2- 6

प्रश् न8. 2- 4- 6- 8

परखिए अपने प्‍यार को


परखिए अपने प्‍यार को

FILE

अगर आपका योग 25 से 45 के बीच है, तो इसका मतलब है कि आप में एक अच्‍छे भाई के सारे गुण हैं। समय के साथ-साथ आपका अपनी बहन के साथ प्‍यार बढ़ता जाएगा।

अगर आपका योग 45 से 52 के बीच में है तो इसका मतलब है कि आपकी बहन बहुत भाग्‍यशाली है, जिसे आप जैसा भाई मिला। आपका प्‍यार संतुलित है, जो बहन की जिंदगी संवारने में मददगार है।

अगर आपका योग 52 से 64 के बीच है, तो इसका मतलब यह है कि आप अपनी बहन से हद से ज्‍यादा प्‍यार करते हैं। बहन के प्रति प्‍यार होना तो अच्‍छी बात है, लेकिन जरा सोचिए कि कहीं आपका प्‍यार उसे आत्‍मनिर्भर बनने से रोक तो नहीं रहा है ।

( समाप्त)

वेबदुनिया पर पढ़ें


Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

अयोध्या के श्री रामलला मंदिर पर लोभ का साया

Weekly Ank Rashifal 2026: साप्ताहिक अंक भविष्यफल: 22-28 जून 2026 के बीच किसे मिलेंगे सफलता के नए अवसर

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 जून, 2026)

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय